कन्नौज से अखिलेश यादव का बड़ा बयान : सरकार की हिफाजत में गई मुख्तार की जान, कोई कहीं भी मारा जा सकता है

सरकार की हिफाजत में गई मुख्तार की जान, कोई कहीं भी मारा जा सकता है
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव

Apr 02, 2024 20:55

कन्नौज से सपा मुखिया ने सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि जेल में जहर देने जान चली गई।

Apr 02, 2024 20:55

Kanpur News: सपा मुखिया ने इत्र नगरी कन्नौज से मुख्तार का नाम लिए बिना सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि गाड़ी पलटने से एनकाउंटर हो जाते हैं। उसी तरह से लोग यह भी महसूस कर रहे हैं कि जेल में जहर दिया गया है। इस बात की लोग आपस में चर्चा कर संदेह कर रहे हैं। सरकार की हिफाजत में जान चली गई।

सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को कन्नौज पहुंचे थे। उन्होंने बैठक कर कन्नौज की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक रणनीति बनाई। बैठक में किसे कन्नौज से प्रत्याशी कौन होगा, इस को लेकर पदाधिकारियों की राय ली गई। सपा ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज में साइकिल दौड़ने वाली है।

सरकार पर बड़ा आरोप
मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की हिफाजत में जिसकी जान चली जाए। इसी लिए तो हमने कहा कि जो जीरो टॉलरेंस कहने वाले हैं। कहीं भी कोई भी मारा जा सकता है सरकार के माध्यम से, जो आरोप सरकार पर लग रहे हैं।

मड़ौली कांड का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि हम और आप मड़ौली कांड भूले नहीं हैं, कानपुर देहात में मां-बेटी को जिंदा जला दिया था। जो सरकार यह दावा करती हो कि जिन अधिकारियों ने जिंदा जला दिया था। उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, आप को याद होगा कि थाने में क्षत्रीय बिरादरी के नवजवान की हत्या हो गई थी। यह कहा गया था कि कार्रवाई होगी पुलिस पर, लेकिन क्या कार्रवाई हुई।
 

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें