Kannauj News : अखिलेश बोले- अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सीएम को भेजा जेल, ब्लैक मनी को व्हाइट किया

अखिलेश बोले- अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सीएम को भेजा जेल, ब्लैक मनी को व्हाइट किया
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव

Apr 02, 2024 20:57

सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से बीजेपी पर तीखे हमले किए। उन्होंने सरकार को ईडी और इलेक्टोरल बांड पर घेरा। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के मामले में भी जमकर बरसे।

Apr 02, 2024 20:57

Kanpur News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इत्र नगरी कन्नौज से बीजेपी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नाकामियों को छिपापे के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा है। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स का डर दिखा कर उद्योगपतियों से इलेक्टोरल बांड से करोड़ो रुपए चंदा लिया। अखिलेश यादव ने नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोट बंदी के माध्यम से ब्लैकमनी को व्हाइट किया गया।

कन्नौज में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में आप झूठे मुकदमें लगा रहे हो। चंदा वसूली के लिए आप ने सीबीआई और ईडी को आगे किया। बड़ी कंपनियों से आप ने पैसा वसूला है। इस मुद्दे पर बहस ना हो, इस लिए जानबूझ करके इस तरह के सवाल बीजेपी उठाती है। अपने मीडिया सहयोगियों के माध्यम से उसको प्रोपोगेट कराती है। सवाल यह है कि लोकतंत्र में क्या आप झूठे मुकदमें लगाकर किसी भी मुख्यमंत्री पद पर बैठे इंसान को जेल भेज सकते हैं। कैबिनेट की डिसीजन को आप नहीं मानेंगे। अगर आज आप कैबिनेट के डिजीजन को नहीं मान रहे हैं। कल आप के भी कैबिनेट डिसीजन को कोई नहीं मानेगा।

ईडी, इनकम टैक्स का दबाव बनवाया
उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री जेल जा रहे हैं, तो कोई मुख्यमंत्री क्यों बनना चाहेगा। वो एसएचओ बनना चाहेगा, एसओ बनेगा अच्छी नौकरी है। आप लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। संविधान को कोई कमजोर कर रहा है, तो वो बीजेपी है। क्या इस पर बहस नहीं होनी चाहिए कि आप ने उद्योगपतियों से एक-एक हजार करोड़ रुपए चंदा लिया है। आप लोगों ने वैक्सिन की कंपनियों को भी नहीं छोड़ा। ईडी, इंकमटैक्स का दबाव बनवाया और दूसरे दिन पैसा ले लिया।

हमारा-आप का लेनदेन काला सफेद होता है
एक व्यक्ति यदि आप को इलेक्टोरल बॉंड से पैसा दे रहा है, तो क्या जायज पैसा है। इलेक्टोरल बांड से 50 से 60 करोड़ रुपए दे रहा, तो क्या सही पैसा है। रुपया काला सफेद नहीं होता है। हमारा आप का लेनदेन काला सफेद होता है। बीजेपी के लोगों ने कहा कि रुपया काला सफेद है। एक जज ने कहा कि सबसे बड़ा घोटाला कोई हुआ है, तो वो नोट बंदी है। जिसमें काले धन को व्हाइट मनी कर दिया गया।

सांसद को आड़े हाथों लिया
नोट बंदी जैसी बातों को छिपाने के लिए, अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए, नौकरी, रोजगार नहीं दे पाई उसे छिपाने के लिए मुख्यमंत्री को जेल भेजा है। यूपी की हर परीक्षा लीक हुई है। नवजवानों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। ब्रजेश पाल ने डिग्री ने जलाकर आत्महत्या कर ली। नाराजगी और भटकाने के लिए बीजेपी इस तरह का काम कर रही है। बीजेपी ने कन्नौज के विकास को रोका है। जो कभी सुगंध के लिए जाना जाता था, आज वो सांसद की करतूतों की वजह से जाना जा रहा है।

 

Also Read

आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले में अरेस्ट हुए  सहायक ऑडिटर निलंबित, पूछताछ के डर से ऑफिस नहीं पहुंच रहे कर्मचारी

27 Jul 2024 10:09 AM

कन्नौज Kannauj News: आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले में अरेस्ट हुए सहायक ऑडिटर निलंबित, पूछताछ के डर से ऑफिस नहीं पहुंच रहे कर्मचारी

जिला लेखा परीक्षा कार्यालय में तैनात सहायक ऑडिटर देवप्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। देवप्रकाश पाडेंय की गिरफ्तारी आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी की गई है। सहायक ऑडिटर की गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है। और पढ़ें