Kannauj News : सर्राफा लूट और हत्या का खुलासा करने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित 

सर्राफा लूट और हत्या का खुलासा करने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित 
UP Times | पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित 

Jan 12, 2024 15:28

आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार ने सर्राफ लूट, हत्याकांड का खुलासा होने पर पुलिस अफसरों को सम्मानित किया। साथ ही एसपी, एएसपी, सीओ और इंस्पेक्टर...

Jan 12, 2024 15:28

Short Highlights
  • व्यापारी बोले फिर से बढ़ा पुलिस का सम्मान
  • सर्राफ कांड पर व्यापारियों ने लगाये थे आरोप
Kannauj News (अनूप बाजपेयी) : आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार ने सर्राफ लूट, हत्याकांड का खुलासा होने पर पुलिस अफसरों को सम्मानित किया। साथ ही एसपी, एएसपी, सीओ और इंस्पेक्टर गुरसहायगंज को शॉल ओढ़ाया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता का कहना है कि जिस तरह पुलिस ने सर्राफ को लूटकर हत्या करने वालों के साथ मुठभेड़ में कार्यवाही की है, उससे व्यापारियों में एक बार फिर पुलिस के प्रति सम्मान जागा है।

यह है पूरा मामला
बता दें कि कन्नौज के समधन कस्बे के सर्राफ अयाज की लूटकर हत्या करने वाले बदमाशों पर गुरुवार को पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश इजहार मारा गया और उसका साथी तालिब घायल हो गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सर्राफ के साथ हुई जानलेवा लूट को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये थे। व्यापार मंडल ने एसपी से मुलाकात कर मामले का जल्द सही खुलासा करने की मांग उठाई थी। लूट और हत्या के खुलासे के बाद आज व्यापारियों ने एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ सदर कमलेश कुमार और गुरसहायगंज कोतवाल जेपी शर्मा को सम्मानित किया।

Also Read

नर्सिंग होम की ऑनर से 1.50 करोड़ की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

6 Oct 2024 05:30 PM

कानपुर नगर Kanpur News: नर्सिंग होम की ऑनर से 1.50 करोड़ की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

शहर की एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से उनके पास काम करने वाले कर्मचारियों ने षडयंत्र और धोखाधड़ी करके 1.5 करोड़ की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें