कन्नौज जिले के एक गांव के बाहर खेतों में गले में फंदा डालें युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही वहाँ गांव के...
kannauj News : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Jan 02, 2024 18:47
Jan 02, 2024 18:47
यह है पूरा मामला
कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली के दिलीप नगर गांव में युवक का शव गांव की बाहर खेतों में पेड़ पर लटकता हुआ मिला। इस व्यक्ति का नाम बलबीर सिंह था जो उम्र 25 वर्ष का था। इस घटना का पता उस समय चल जब गांव के लोग जब खेतों की तरफ निकले। उसके बाद उस व्यक्ति के घर बताया गया। जिसके बाद देखते ही देखते वहाँ भीड़ लग गई। गावं में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। घर के लोगों ने हत्या कर शव टांगे जाने का आरोप भी लगाया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से टांगे जाने की आशंका जाहिर करने पर अब पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Also Read
6 Oct 2024 05:30 PM
शहर की एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से उनके पास काम करने वाले कर्मचारियों ने षडयंत्र और धोखाधड़ी करके 1.5 करोड़ की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें