Kanpur News : शिव कुमार बेरिया की सपा में वापसी, कन्रौज सीट पर अखिलेश की दावेदारी मजबूत

शिव कुमार बेरिया की सपा में वापसी, कन्रौज सीट पर अखिलेश की दावेदारी मजबूत
UPT | शिव कुमार बेरिया का निष्कासन रद्द।

Mar 05, 2024 12:37

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घेराबंदी शुरू कर दी है। कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री...

Mar 05, 2024 12:37

Kanpur News : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घेराबंदी शुरू कर दी है। कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया की सपा में वापसी हो गई है। बेरिया की वापसी से सपा ने कन्नौज संसदीय सीट में आने वाली रसूलाबाद विधानसभा सीट को मजबूत कर लिया है। जिसकी वजह से बीजेपी के खेमे में हलचल बढ़ गई है। शिव कुमार बेरिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें दिसंबर-2018 में 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

सीट बदलने से नाराज थे बेरिया
पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया रसूलाबाद विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें विधानसभा चुनाव-2012 में रेशम मंत्री बनाकर कैबिनेट में शामिल किया गया था। विधानसभा चुनाव-2017 में अखिलेश यादव ने उन्हें बिल्हौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। जबकि बेरिया रसूलाबाद से चुनाव लड़ना चाहते थे। शिव कुमार बेरिया बिल्हौर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। सीट बदलने से बेरिया सपा मुखिया से नाराज चल रहे थे।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लगे थे आरोप
शिव कुमार बेरिया मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाते थे। बेरिया 40 चालीस साल पुराने समाजवादी नेता हैं। शिव कुमार बेरिया पर गंभीर आरोप लगे थे। अखिलेश यादव खजांची नाथ के लिए दो हाईटेक घर बनाए थे। एक घर खजांची के ननिहाल में और दूसरा घर खजांची के पैतृक गांव में बनवाया था। अखिलेश यादव खजांची नाथ के पैतृक गांव में घर की चाभी सौंपने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, खजांची नाथ अपनी मां के साथ ननिहाल में थे। आरोप लगे थे कि शिव कुमार बेरिया के इशारे पर खजांची नाथ को ​पैतृक गांव नहीं जाने दिया गया था। सपा मुखिया ने बेरिया और रसूलाबाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप यादव को 6 साल के लिए ​पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

बेरिया के जाने से बदले थे समीकरण
सपा से बाहर होने के बाद शिव कुमार बेरिया ने प्रसपा का दामन थाम लिया था। सपा को इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव-2019 में उठाना पड़ा था। कन्नौज लोकसभा सीट पर जब रसूलाबाद विधानसभा की ईवीएम खुलती थी, तो सपा बढ़त बना लेती थी। लेकिन, शिव कुमार बेरिया के जाने से सपा रसूलाबाद विधानसभा में बीजेपी से पिछड़ गई थी। जिसकी वजह से डिंपल यादव को हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव-2019 में रसूलाबाद विधानसभा सीट से डिंपल यादव को 85,541 वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी के सुब्रत पाठक को 1,02,511 वोट मिले थे। बेरिया के आने से बीजेपी को अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी।

कन्नौज लोकसभा चुनाव-2019 के परिणाम
इत्र नगरी कन्नौज में लोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को 12,086 वोटों से हराया था। बीजेपी के सुब्रत पाठक को 5,61,286 वोट मिले थे। वहीं, सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव को 5,49,200 वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज के परिणाम देखने वाले होंगे।

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें