Kanpur News : कन्नौज से आई अजब प्रेम की गजब कहानी, जमाना बना दुश्मन तो प्रेमी जोड़े ने मंदिर में लिए सात फेरे

कन्नौज से आई अजब प्रेम की गजब कहानी, जमाना बना दुश्मन तो प्रेमी जोड़े ने मंदिर में लिए सात फेरे
UPT | प्रेमी जोड़ा

Mar 28, 2024 19:18

कन्नौज में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुई दोस्ती शादी के बंधन तक पहुंच गई। प्रेमी जोड़े ने अपने परिजनों से बगावत कर मंदिर में शादी कर ली। उनकी शादी कन्नौज में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Mar 28, 2024 19:18

Kanpur News: यूपी के कन्नौज से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। परिजनों के साथ ही समाज भी प्रेमी जोड़े का दुश्मन बन गया। प्रेमी जोड़े की जब किसी ने मदद नहीं की, तो दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। सात जन्मों के बंधन में बंध गए। उनकी शादी सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुई थी।

कन्नौज के ग्राम खबरामऊ गांव में रहने वाले सूरज पटेल की बरगांव निवासी प्रियंका कुशवाहा से एक साल पहले सोशल मडिया प्लेटफार्म पर दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। प्रेमी जोड़ा साथ में जीने मरने की कसम खाने लगा। इनके प्रेम संबंधों की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो प्रियंका के परिजनों ने उसपर बंदिशें लगाना शुरू कर दिया। बीते मंगलवार को प्रियंका बंदिशों को तोड़कर प्रेमी सूरज के घर पहुंच गई। प्रेमिका को देखकर सूरज और उसके परिजन हैरान रह गए।

मंदिर में लिए सात फेरे
प्रियंका ने सूरज के परिजनों से कह दिया कि शादी कर के घर में ही रहूंगी। सूरज के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। इसके साथ ही प्रियंका के परिजनों को भी यह संबंध मंजूर नहीं था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन दोनों ही बालिग होने के कारण पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर पाई। दोनों ने मंदिर में जाकर सात फेरे ले लिए।

सोशल मीडिया पर मिला प्यार
प्रेमी जोड़े की शादी उनके परिजन तो खुश नहीं हैं। लेकिन उनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनको समर्थन मिल रहा है। आज की युवा पीढ़ी उनके साथ है। उन्हें सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।
 

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें