कानपुर में बोले सांसद सुब्रत पाठक : सपा ने कराया था रामभक्तों का संहार, अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश

सपा ने कराया था रामभक्तों का संहार, अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश
UPT | कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक।

Mar 11, 2024 17:30

लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलर बताया था। कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव...

Mar 11, 2024 17:30

Kanpur News : लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलर बताया था। कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में राम भक्तों का नरसंहार कराया था। सपा मुखिया को फ्रस्ट्रेशन का शिकार बताते हुए अपने गिरेबां में झांकने की सलाह दी है।

एक्शन में भाजपा सांसद
कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक को बीजेपी ने एक बार फिर से कन्नौज से प्रत्याशी बनाया है। सुब्रत पाठक एक बार फिर से एक्शन में दिख रहे हैं। सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रही लगातार हार की वजह से फ्रस्ट्रेशन में चल रहे हैं। जिसकी वजह से उल-जुलूल बयान देते रहते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से कर रहे हैं। लेकिन, हिटलर ने तो नरसंहार कराया था।

दंगों में हुआ नरसंहार
सुब्रत पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में राम भक्तों का संहार कराया था। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए मुजफ्फरनगर में दंगे हुए। जिसमें बड़ा नरसंहार हुआ था। उत्तर प्रदेश के दंगों में किस प्रकार से नरसंहार हुआ, हम सभी ने देखा है। उनको बताने की जरूरत नहीं है, किसने नरसंहार कराया है।

अपने गिरेबां में झांककर देखें
भाजपा सांसद ने कहा कि कन्नौज में साल-2004 में नीरज मिश्रा की हत्या हुई थी। फर्रूखाबाद में 20 लोधियों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की गई। हत्याओं का एक लंबा सिलसिला था। मैं कहूंगा कि अखिलेश यादव पहले अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। अपना फ्रस्ट्रेशन न निकालें, जनता सब देखती है।

Also Read

डीबीएस कॉलेज में गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़चढ कर लिया हिस्सा

4 Oct 2024 07:31 PM

कानपुर नगर Kanpur News: डीबीएस कॉलेज में गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़चढ कर लिया हिस्सा

कानपुर के गोविंदनगर स्थित डी.बी.एस. कॉलेज में आज शुक्रवार को सांस्कृतिक समिति एवं आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे छात्र छात्राओं और शिक्षको ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। और पढ़ें