Kannauj Rape Case : पीड़िता की फरार चल रही बुआ गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

पीड़िता की फरार चल रही बुआ गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी
UPT | Kannauj Rape Case Update

Aug 21, 2024 14:05

कन्‍नौज दुष्‍कर्म कांड में बुआ को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि आरोपी बुआ मंगलवार देर रात अपने मायके जा रही थी...

Aug 21, 2024 14:05

Short Highlights
  • कन्‍नौज दुष्‍कर्म मामले में आरोपी बुआ गिरफ्तार हो गई
  • भतीजी को नौकरी दिलाने नवाब यादव के पास ले गई थी
  • पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का हुआ डीएनए टेस्‍ट
  • समाजवादी पार्टी ने नवाब सिंह से किया किनारा 
 Kannauj News : कन्‍नौज दुष्‍कर्म कांड में फरार चल रही किशोरी की बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पकड़े गए पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के साथ पुलिस ने बुआ को आरोपी बनाया है। बुआ को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि आरोपी बुआ मंगलवार देर रात अपने मायके जा रही थी। उसे तिर्वा इलाके से पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

12 अगस्‍त को नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद दो दिनों तक आरोपी बुआ मीडिया के सामने बयान दे रही थी। वह पुलिस पर नवाब सिंह को झूठे केस में गिरफ्तार करने का आरोप लगा रही थी। लड़की के माता और पिता ने बुआ पर धोखा देने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने बुआ को भी इस केस में सह आरोपी बना दिया। तब से वह फरार चल रही थी। पुलिस टीमें उसकी तलाश में दिल्‍ली और नोएडा तक छापेमारी कर चुकी थी।

 बुआ ने दावा किया था कि नवाब सिंह को फंसाया गया 
पीड़िता की बुआ ने दावा किया था कि नवाब सिंह को फंसाया जा रहा है। इसके पीछे उन्होंने सपा के कुछ नेताओं का हाथ बताया था। पीड़िता ने बहकावे में आकर आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह अपनी भतीजी के साथ नवाब सिंह की मां के निधन पर संवेदना व्यक्त करने उनके कॉलेज गई थी। पीड़िता के साथ जब रेप की पुष्टि हो गई और बुआ को गवाही देने जाना था तो वह फरार हो गई थी। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

नवाब सिंह यादव का हो चुका है डीएनए टेस्‍ट
पुलिस नवाब सिंह यादव और पीड़ित लड़की का डीएनए टेस्‍ट करवा चुकी है। रिजल्‍ट का इंतजार है। इस बीच, नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। नवाब सिंह यादव सपा की तरफ से ब्‍लॉक प्रमुख रह चुका है। उसका कन्‍नौज में एक आलीशान होटल, डिग्री कॉलेज और भट्ठा है। पुलिस जांच कर रही है कि उसके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी कहां से आई। बताया जाता है कि 2017 विधानसभा चुनाव में सपा का टिकट न मिलने पर नवाब सिंह यादव का पार्टी से खटास हो गया था।

सपा ने नवाब सिंह से किया किनारा 
समाजवादी पार्टी ने आरोपी नवाब सिंह यादव से किनारा कर लिया है। कन्नौज सपा के जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा कि नवाब सिंह इस समय पार्टी में नहीं है। यह उनका व्यक्तिगत मामला है और सपा से इस घटना का कोई लेना देना नहीं है। वहीं दूसरी ओर पार्टी की नेता जूही सिंह ने कहा कि जब लड़की की उम्र 15 साल की थी तो वो किस तरह की नौकरी की तलाश में थी। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता और आरोपी का नार्को टेस्ट कराने की मांग भी की थी।  

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें