advertisements
advertisements

Loksabha Elections-2024 : राहुल गांधी बोले-यूपी में इंडिया गठबंधन का तूफान आ रहा है, हिंदुस्तान में बड़ा बदलाव होने जा रहा

राहुल गांधी बोले-यूपी में इंडिया गठबंधन का तूफान आ रहा है, हिंदुस्तान में बड़ा बदलाव होने जा रहा
UPT | राहुल गांधी

May 10, 2024 17:18

इंडिया गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन का तुफान आने वाला है। हिंदूस्तान में भी बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 

May 10, 2024 17:18

Kannauj News : कन्नौज में इंडिया गठबंधन की रैली में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह मेरी गारंटी है कि नरेंद्र मोदी हिंदूस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। देश और उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को रेकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की है।

राहुल गांधी ने ​कहा कि कन्नौज आने से 250 गाड़ियों को रोका गया है। मैं आप को बताना चाहता हूं कि दो सौ रोको, चार सौ रोको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जितनी रोकनी हो रोको, यहां पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी। अखिलेश यादव की जीत होगी, इसे आप रोक नहीं पाएंगे।

उत्तर प्रदेश में आप देखना, मैं आप को लिख कर दे रहा हूं। यूपी में इंडिया गठबंधन का तूफान आ रहा है। यहां पर बीजेपी की देश में सबसे बड़ी हार यूपी में होने जा रही है। देश को उत्तर प्रदेश रास्ता दिखाता है। यूपी ने मन बना लिया है कि यूपी में बदलाव होना है, और हिंदूस्तान में बदलाव होना है। आप मेरी गारंटी लेलो नरेंद्र मोदी हिंदूस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। मीडिया के लोग नहीं बताएंगे। लेकिन नरेंद्र मोदी हिंदूस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं। मेरे भाई अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताना है। 

Also Read

संपत्ति बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, कई घायल, एक की हालत गंभीर

21 May 2024 01:45 AM

कानपुर नगर Kanpur News :  संपत्ति बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, कई घायल, एक की हालत गंभीर

संपत्ति विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जहां चाचा ने भतीजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से हुई मारपीट में भी कई लोग घायल हो गए। जिसमें भतीजी गंभीर रूप... और पढ़ें