कन्नौज रेप कांड: नवाब सिंह पर चलेगा दुष्कर्म का मुकदमा, कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई बहस, पुलिस का पर्याप्त सबूत होने का दावा

नवाब सिंह पर चलेगा दुष्कर्म का मुकदमा, कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई बहस, पुलिस का पर्याप्त सबूत होने का दावा
UPT | नवाब सिंह

Aug 18, 2024 09:50

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर दुष्कर्म का मुकदमा चलेगा। कोर्ट ने विवेचक की अर्जी स्वीकार कर ली है। बचाव पक्ष के वकील ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ाने का विरोध किया। वहीं पुलिस की तरफ से दावा किया गया कि उसके पास आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं।

Aug 18, 2024 09:50

Kannauj News: यूपी के कन्नौज से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह पर कानूनी ​शिकंजा कसता जा रहा है। नवाब सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा चलेगा। कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने विवेचक की अर्जी स्वीकार कर ली। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए, धाराएं ना बढ़ाने की मांग की।

पुलिस ने कोर्ट में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने की बात कही है। जिसपर कोर्ट ने दुष्कर्म का मुकदमा चलाने की अनुमति देदी। अब इस मामले में 21 अगस्त को सुनवाई होगी। नवाब सिंह के खिलाफ पुलिस ने पहले छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता ने कोर्ट में बयान दिया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ा दी थी।

विवेचक ने कोर्ट से किया अनुरोध
आरोपी जेल में है इस लिए कोई भी धारा बढ़ाने से पहले कोर्ट के अनुमति आवश्यक थी। इसी वजह से शनिवार को विवेचक जय प्रकाश शर्मा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर संसोधित पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है। इसको लेकर बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच लगभग डेढ़ घंटे बहस चली। बचाव पक्ष के वकील की दलील थी कि पुलिस पीड़िता को बरगला रही है।

दुष्कर्म का चलेगा मुकदमा
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को बताया कि पुलिस के पास साक्ष्य हैं। जिसके आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संसोधित धारा बढ़ाया जाना आवश्यक है। दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद विशेष न्यायधीश ने धारा परिवर्तन की अनुमति देदी। अब नवाब सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा चलेगा।
 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें