Kanpur News : सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज में कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, प्रत्याशी के नाम की हो सकती है घोषणा

सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज में कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, प्रत्याशी के नाम की हो सकती है घोषणा
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव

Apr 02, 2024 15:44

कन्नौज लोकसभा सीट पर मंगलवार को अंतिम फैसला हो सकता है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी की बैठक बुलाई है। जिसमें प्रत्याशी के नाम पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही चुनावी रणनीति बनाई जाएगी।

Apr 02, 2024 15:44

Kanpur News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को कन्नौज में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। सपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। वहीं, इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि आज कन्नौज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है। इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसे हालातों में कन्नौज की कमान पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को मिल सकती है।

मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रणवीर सिंह यादव के पौत्र और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप को कन्नौज सीट से उतारा जा सकता है। कन्नौज सीट पर दो दशक तक अखिलेश और डिंपल का कब्जा रहा है। अखिलेश यादव कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। तेज प्रताप यादव इससे पहले मैनपुरी सीट से सांसद रह चुके हैं। सपा मुखिया कन्नौज में पदाधिकारियों के साथ बैठक इस पर अंतिम फैसला ले सकते हैं।

तेज प्रताप के नाम का हो सकता है एलान
सूत्रों के मुताबिक बदलते हालातों के कारण अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। बल्कि अखिलेश चुनाव लड़ाना चाहते हैं। जबकि कन्नौज के सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता चाहते हैं कि अखिलेश कन्नौज से चुनाव लड़ें। कन्नौज पहुंचकर सपा मुखिया कार्यकर्ताओं को समझा सकते हैं, और तेज प्रताप के नाम का एलान भी कर सकते हैं। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव को मात्र 12,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

 

Also Read

बुजुर्ग से जवान बनाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाली कंपनी हुई सील,जांच के लिए गठित हुई एसआईटी टीम

6 Oct 2024 12:09 PM

कानपुर नगर Kanpur News: बुजुर्ग से जवान बनाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाली कंपनी हुई सील,जांच के लिए गठित हुई एसआईटी टीम

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में इजराइल की ऑक्सीजन थेरेपी मशीन के जरिए बुजुर्गों को 25 साल जैसा जवान बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के मामले में किदवईनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।किदवईनगर पुलिस ने ऑक्सीजन थेरेपी देने वाली संस्थान को सील कर दिया है। और पढ़ें