advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव : सपा मुखिया बोले-बसपा को वोट देने का मतलब है अपना वोट खराब करना, मन की बात नहीं अब संविधान की बात होगी

सपा मुखिया बोले-बसपा को वोट देने का मतलब है अपना वोट खराब करना, मन की बात नहीं अब संविधान की बात होगी
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव

May 06, 2024 19:02

अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम की रैली पर कहा कि कन्नौज के बारे में वो भी जानते हैं कि यहां पर कुछ ​हासिल नहीं होने वाला है। इसी लिए कन्नी काटकर किनारे से निकल गए। कन्नौज ने हमेशा से इतिहास बनाने का काम किया है।

May 06, 2024 19:02

Kannauj News : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को कन्नौज पहुंचे। प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि मैं बहुजन समाज के लोगों से कहना चाहता हूं कि बसपा को वोट देने का मतलब है अपना वोट खराब करना। बसपा अप्रत्क्षय रूप से बीजेपी का साथ दे रही है। सपा मुखिया यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अब मन की बात नहीं चलेगी, संविधान की बात चलेगी। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का संविधान है। उसे बचाने का चुनाव है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम की रैली पर कहा कि कन्नौज के बारे में वो भी जानते हैं कि यहां पर कुछ ​हासिल नहीं होने वाला है। इसी लिए कन्नी काटकर किनारे से निकल गए। कन्नौज ने हमेशा से इतिहास बनाने का काम किया है। इस बार कन्नौज की जनता एतिहासिक वोटों से बीजेपी को हराने जा रही है। जिन लोगों ने बातें, वादे झूठे किए हो। अब जनता उनसे सच्चे सवाल पूछ रही है। किसान की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई। दो करोड़ नवजवानों को हर साल नौकरी क्यों नहीं मिली। मंहगाई बढ़ रही है। डॉलर लगातार ऊपर जा रहा है।

पहले—दूसरे चरण से ज्यादा अच्छा चुनाव तीसरे चरण का होगा
विकसित भारत का सपना दिखाने वाले भ्रष्टाचार की सीमा तक ले गए। विश्वगुरु ​कहने वालों का और विश्वगुरु के रास्तों में चलने वालों ने इलेक्टोरल बांड के नाम पर कितना बड़ा भ्रष्टाचार किया। यह चंदा नहीं था वसूली थी। वसूली और दान में कितना खुलासा हुआ, वो सभी ने देखा है। पहले—दूसरे चरण से अच्छा मतदान तीसरे चरण में होने जा रहा है।

मन की बात नहीं चलेगी
बीजेपी का इस बार सब गणित फेल है। जो लोग मन मर्जी करते थे, उन्हें 140 करोड़ लोगों की बात करनी पड़ेगी। अब मन की बात नहीं चलेगी, संविधान की बात चलेगी। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का संविधान है, उसे बचाने का चुनाव है। यह चुनाव ऐसा है, जैसा कभी समुद्र मंथन हुआ था। इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो संविधान के भक्षक हैं।

चीन के मुद्दे पर सरकार सो रही है
सपा मुखिया ने कहा कि सोनम वांगचुक और उनके साथी बहुत दिनों संघर्ष कर रहे हैं। जो घटनाएं चीन की सीमाओं पर भारत की भूमि पर हो रही हैं। उसके बारे में सरकार को इशारा कर रहे हैं। लेकिन कमाल की सरकार है, जो सो रही है। सरकार को भारत की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। यदि चिता होती तो क्या मेमोरियल तोड़ दिया जाता है। मेमोरियल उन जवानों की याद में बना था, जिन्होंने चीन से हमारी धरती को बचाया था।

बसपा को वोट देने का मतलब वोट खराब करना
मैं अपने बहुजन समाज के लोगों को कहूंगा कि बहुजन समाज पार्टी को वोट देने का मतलब है कि अपना वोट खराब करना। वो बीजेपी का साथ दे रहे हैं। चाहे सामने से या पीछे से, इस लिए मैं आप के सामने कहता हूं कि बसपा को वोट देने का मतलब है अपना वोट खराब करना।

Also Read

कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

19 May 2024 07:10 PM

कानपुर देहात Kanpur Dehat News : कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

कानपुर देहात में छत गिराते वक्त एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। मजदूर अपने परिवार का अकेले कमाने वाला था। उसके मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और पढ़ें