कन्नौज रेप केस : सपा नेता जूही सिंह ने की नार्को टेस्ट की मांग, भाजपा ने उठाए कई सवाल

सपा नेता जूही सिंह ने की नार्को टेस्ट की मांग, भाजपा ने उठाए कई सवाल
UPT | सपा नेता जूही सिंह

Aug 13, 2024 01:00

सपा नेत्री जूही सिंह ने इस मामले कहा, "यह घटना समाजवादी पार्टी के एक पुराने नेता के खिलाफ है। मैंने हाल ही में एसपी की बाइट सुनी है और मामला गंभीर है। लड़की केवल 15 साल की है। हमें जानना होगा कि एक इतनी छोटी उम्र की लड़की किस प्रकार की नौकरी की तलाश में रात के समय गई थी।

Aug 13, 2024 01:00

Kannauj News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के प्रयास के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद सपा नेता जूही सिंह ने नार्को टेस्ट की मांग की है, जबकि भाजपा नेताओं ने सपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

जूही सिंह की नार्को टेस्ट की मांग
सपा नेत्री जूही सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह घटना समाजवादी पार्टी के एक पुराने नेता के खिलाफ है। मैंने हाल ही में एसपी की बाइट सुनी है और मामला गंभीर है। लड़की केवल 15 साल की है। हमें जानना होगा कि एक इतनी छोटी उम्र की लड़की किस प्रकार की नौकरी की तलाश में रात के समय गई थी। नवाब सिंह यादव को वे काफी समय से जानते थे।" जूही सिंह ने आगे कहा कि यदि लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई है, तो उसे न्याय मिलना चाहिए। अन्यथा, नार्को टेस्ट की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सच्चाई का पता लगाने के लिए ठोस सबूतों की जरूरत है और न्याय सभी के साथ होना चाहिए।



एसपी अमित कुमार आनंद का बयान
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "12 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे यूपी 112 पर एक कॉल आई, जिसमें लड़की ने बताया कि उसके कपड़े उतार दिए गए हैं और उसके साथ मारपीट की कोशिश की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर लड़की को बचाया और आरोपी नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह अपनी मौसी के साथ नवाब सिंह यादव के घर गई थी, जहां उसे बताया गया था कि उसे नौकरी के लिए वहां रहना होगा।"

सपा ने नवाब सिंह यादव से किनारा किया
सपा ने इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि नवाब सिंह यादव पार्टी के प्रारंभिक या सक्रिय सदस्य नहीं हैं। सपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। पार्टी ने कहा कि नवाब सिंह यादव का पार्टी से कोई गंभीर जुड़ाव नहीं है और वह पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं।

भाजपा ने उठाए कई सवाल
भाजपा नेताओं ने इस मामले पर सपा को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, "यह एक बेहद भयावह घटना है। सपा नेता द्वारा एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म की घटना अंजाम दी गई। अब हर बड़ा अपराधी समाजवादी बन गया है। यही पार्टी का मूल मंत्र बन गया है।" भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी आलोचना करते हुए कहा, "आरोपी नवाब सिंह यादव केवल सपा का छुटभैया नेता नहीं, बल्कि डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि भी रह चुका है। सपा की नीति रही है कि ऐसे अपराधों पर पर्दा डालना और अपराधियों को बचाना।"

कौन है नवाब सिंह?
नवाब सिंह यादव कन्नौज जिले के अंडगापुर गांव से हैं और उन्होंने 1997 में समाजवादी पार्टी (सपा) के छात्र संगठन लोहिया वाहिनी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वे लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने और 2006 में ब्लॉक प्रमुख चुने गए। मायावती के मुख्यमंत्री बनने पर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए, लेकिन 2012 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर उनका करियर पुनः उन्नति की ओर बढ़ा। डिंपल यादव के सांसद बनने के चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हालांकि, 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई।

Also Read

कोच गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी पहुंचे होटल लैंडमार्क, परंपरागत तरीके से हुआ जोरदार स्वागत

24 Sep 2024 07:18 PM

कानपुर नगर Test Match : कोच गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी पहुंचे होटल लैंडमार्क, परंपरागत तरीके से हुआ जोरदार स्वागत

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए आज भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों का शहर में आगमन हो गया है।जिसमे सबसे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली,कोच गौतम गंभीर, ऋषभ पंत,शुभमन गिल,और कप्तान रोहित शर्मा आये है। और पढ़ें