Kannauj Rape Case : दुष्कर्म पीड़िता की बुआ पांच साल से नवाब सिंह के संपर्क में थी, दोनों के बीच थे अवैध संबंध, महिला ने उगले कई राज

दुष्कर्म पीड़िता की बुआ पांच साल से नवाब सिंह के संपर्क में थी, दोनों के बीच थे अवैध संबंध, महिला ने उगले कई राज
UPT | पुलिस की गिरफ्त में महिला

Aug 23, 2024 01:39

कन्नौज पुलिस के सामने दुष्कर्म पीड़िता की बुआ ने कई राज उगले हैं। महिला ने बताया कि नवाब सिंह ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। वह नवाब सिंह को पांच साल से जानती थी। दोनों के बीच करीबी रिश्ते थे। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Aug 23, 2024 01:39

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। दुष्कर्म पीड़िता की बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने कई राज उगले हैं। पीड़िता की बुआ ने बताया कि नवाब सिंह ने भतीजी के साथ गलत काम किया। घटना के दूसरे दिन नवाब सिंह के भाईयों और रिश्तेदारों ने रुपयों का लालच दिया था। जिसकी वजह से नवाब सिंह को बचाने का कोशिश करने लगी। बुआ के बयान के बाद नवाब के भाई की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पुलिस ने बुधवार को महिला का मेडिकल कराया। इसके बाद पॉक्सो एक्ट कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता की बुआ ने बताया कि बीते 11 अगस्त की रात 10 बजे लखनऊ से कन्नौज पहुंची थी। इसके बाद भतीजी को लेकर नवाब सिंह के डिग्री कॉलेज लेकर पहुंची थी। नवाब सिंह ने भतीजे के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 112 डॉयल पर कॉल कर घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने नवाब सिंह को कॉलेज से अरेस्ट कर लिया था।

नवाब सिंह से थे नजदीकी संबंध
महिला ने पुलिस को बताया कि वह नवाब सिंह को पांच साल से जानती थी। दोनों के बीच नजीदीकी संबंध थे। उसने बताया कि पुलिस ने 12 अगस्त को भतीजी को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा था। नवाब के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू सिंह यादव उसे मिला। उसने लालच देकर कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दे। अपना बयान बदलाकर मामला निपटा दे। पीड़िता के माता-पिता को भी पैसा पहुंचा दिया जाएगा।

लाखों रुपए वसूले
दुष्कर्म पीड़िता की बुआ ने नकद रुपए लेने के साथ ही एमपी के रीवा के एक व्यक्ति के खाते में लाखो रुपए डलवाए थे। सीओ कमलेश कुमार के मुताबिक जिन्होंने छिपाने और समझौता कराने का प्रयास किया है। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका ​इशारा नवाब सिंह के भाई की तरफ था। 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें