advertisements
advertisements

ICSE ISC Results 2024 : आईएससी बोर्ड के 10 वीं कक्षा के परिणाम में 99% अंक लाकर अनुष्का ने शहर का नाम किया रोशन

आईएससी बोर्ड के 10 वीं कक्षा के परिणाम में 99% अंक लाकर अनुष्का ने शहर का नाम किया रोशन
UPT | अनुष्का, यशी और नमन

May 06, 2024 15:45

अनुष्का ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि कभी भी अभ्यास करना ना छोड़ें। हर दिन अभ्यास जरूर करें। लिखने और पढ़ने की रेगुलर प्रैक्टिस रहेगी तो परीक्षा के समय आप राहत महसूस करेंगे।

May 06, 2024 15:45

Kanpur News : आईएससी के परीक्षा परिणाम आने के बाद 10वीं कक्षा के परिणाम में भी द चिंटल्स स्कूल के बच्चों ने बाजी मार कर स्कूल ही नहीं शहर का भी नाम रोशन किया है। जानकारी के मुताबिक कानपुर के द चिंटल्स स्कूल की दसवीं की छात्रा अनुष्का गुप्ता ने हाई स्कूल में टॉप किया है। 99.4% अंक प्राप्त करके ने वाली अनुष्का ने स्कूल और अपने मां-बाप का नाम रोशन किया है। अनुष्का ने बताया कि रोज-रोज का अभ्यास करने के बाद ही यह सफलता हासिल हुई है। इस सफलता के पीछे मेरे पिता अनुज गुप्ता, मां अंजली गुप्ता और बड़ा भाई प्रखर गुप्ता का सबसे बड़ा योगदान है।

अनुष्का के सफलता का राज
अनुष्का ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि कभी भी अभ्यास करना ना छोड़ें। हर दिन अभ्यास जरूर करें। लिखने और पढ़ने की रेगुलर प्रैक्टिस रहेगी तो परीक्षा के समय आप राहत महसूस करेंगे। मैंने रोजाना ही लिखने का अभ्यास किया, जिसका मुझे परिणाम संतोषजनक मिला है। अनुष्का ने बताया कि मैं CA बनना चाहती हूं। अनुष्का ने कंप्यूटर और साइंस में 100 में से 100 अंक हासिल किए। तो वहीं, मैथ, इंग्लिश और हिंदी में 99 अंक हासिल किए हैं।

शहर में दूसरा स्थान पर यशी और नमन
वहीं, इसी स्कूल की यशी सचान और नमन प्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में दूसरा स्थान हासिल किया है। यशी सचान ने कहा कि पढ़ाई के दौरान तो सोशल मीडिया से मैं बिल्कुल दूर रहती थी। किसी भी प्लेटफार्म पर कोई भी आईडी नहीं बनी है। वाट्सएप का भी प्रयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए ही करती थी। यशी ने कहा कि इंटर करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी है। मेरा बचपन से ही ऑफिसर बनने का सपना था। यशी के पिता यादवेंद्र सिंह सचान सरकारी शिक्षक थे। कोरोना काल में उनकी मौत हो गई थी। मां सालोनी सचान भी सरकारी शिक्षिका है। यशी ने कहा कि मेरी इस सफलता के पीछे मेरी मां का सबसे बढ़ा योगदान है। 

उम्मीद से ज्यादा मिले अंक
संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आने वाले नमन प्रीत सिंह भी इसी स्कूल के छात्र है। उन्होंने भी 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। नमन के पिता हरप्रीत सिंह व्यापारी है। मां हरप्रीत कौर हाउस वाइफ है। नमन ने कहा कि उम्मीद से ज्यादा ही मुझे अच्छे अंक मिले है। पढ़ाई में कुछ स्पेशल नहीं करना पड़ता है। केवल जो कुछ भी स्कूल में पढ़ाया जाता है उसे घर जाकर रिवाइज जरूर करना चाहिए। मैंने किसी से कोई कोचिंग नहीं की है। घर पर ही 4 से 5 घंटे सेल्फी स्टडी करता था। आगे किस क्षेत्र में जाना है अभी इसको लेकर ज्यादा कुछ सोचा नहीं है। फिलाहल इंटर पर फोकस है।

Also Read

कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

19 May 2024 07:10 PM

कानपुर देहात Kanpur Dehat News : कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

कानपुर देहात में छत गिराते वक्त एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। मजदूर अपने परिवार का अकेले कमाने वाला था। उसके मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और पढ़ें