कानपुर से बड़ी खबर : नाले में मिला हेड कांस्टेबल का शव, बेदर्दी से की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नाले में मिला हेड कांस्टेबल का शव, बेदर्दी से की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
UPT | कानपुर पुलिस लाइन।

Jun 15, 2024 02:38

यूपी के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है।जहां आज एक नाले में अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।जिसके बाद लोगो की भीड़ जमा हो गई और लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Jun 15, 2024 02:38

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां शुक्रवार को एक नाले में एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगो की भीड़ जमा हो गई और लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव को देखा तो उनके भी होश उड़ गए। शव के हाथ पैरों में रस्सी बंधी हुई थी। चेहरे पर किसी ने तेजाब डाला था और उसकी  हाथों की उंगलियां भी कटी हुई थी। वही पुलिस ने आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जिसके काफी देर बाद पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि यह शव किसी और का नही बल्कि पुलिस कर्मी का है।

गुरुवार शाम को निकले थे घर से
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से झांसी के रहने वाले 50 वर्षीय खेमचंद कानपुर में पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल आर्म्ड फ़ोर्स के पद पर तैनात थे। गुरुवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वह लौटकर पुलिस लाइन नही आये। उनके साथियों ने कई बार फ़ोन मिलाया लेकिन उनका फ़ोन बंद जा रहा था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह उनका शव मिला और उसके बगल में वर्दी पड़ी हुई थी। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।पुलिस ने जांच की तो जांच में पता चला कि नाले में जो यह शव मिला है वह किसी और का नही बल्कि हेड कॉन्स्टेबल खेमचंद का शव है।

अवैध संबंधो में हत्या का शक
इस मामले पर फीलखाना थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ठया अवैध संबंधों के चलते हेड कॉन्स्टेबल का मर्डर होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भागवत दास घाट के पास रहने वाली महिला के साथ उनके अवैध संबंध है। इसी के चलते उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Also Read

नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

8 Jul 2024 06:56 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

कानपुर में बारिश के दौरान लगातार इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें