कानपुर का वायरल वीडियो : बेहद सर्द रात गुजारने के लिए जलती चिता को बनाया सहारा, बगल में लेट गया बुजुर्ग 

बेहद सर्द रात गुजारने के लिए जलती चिता को बनाया सहारा, बगल में लेट गया बुजुर्ग 
Uttar Pradesh Times | Real Image

Dec 30, 2023 22:22

वीडियो देख कर आप समझ सकते है कि सिर्फ प्रशासन ही नही ब्लकि उन एनजीओ की भी कमी को भी दर्शाता है, जो सरकार और पब्लिक दोनों से ही चंदा इकट्ठा कर लेते है......

Dec 30, 2023 22:22

Kanpur : उत्तर भारत के इलाकों में नये साल की शुरूआत में ठंड का प्रकोप बहुत अधिक रहता है, लेकिन इस साल ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़कर आम जनता को परेशानी मे डाल दिया है। बेहद सर्द मौसम की ठिठुरान भरी रात काटने के लिए एक बुजुर्ग ने चिता को ही अपना सहारा बना लिया। भैरवघाट में देर शाम जलती चिता के बगल लेटकर उसकी गर्माहट से बुजुर्ग रात गुजारने लगा।
भैरव घाट में एक बुजुर्ग इंसान को ठंड से बचने के लिए जब कोई उपाय नहीं मिला तो बुजुर्ग शमशान में जाकर जलती चिता के बगल में लेट गया। यह देखकर किसी ने बुजुर्ग का वीडियो बना लिया। बुजुर्ग का वीडियो वायरल होने से जिला प्रशासन में हड़कम मच गया।
नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी भैरवघाट पहुंचे। इसी बीच अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह चौहान ने बुजुर्ग को ले जाकर रैन बसेरा में किया शिफ्ट कराया। साथ ही रैन बसेरा में नगर निगम कर्मचारियों की शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी लगाई गई। कुछ लोगों का यह भी कहना है, भैरवघाट पर ऐसा कई बार देखा गया है। 
 

Also Read

भ्रष्टाचार का केंद्र बनी तहसीलें, एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां

6 Oct 2024 11:02 AM

मैनपुरी डिंपल यादव बोली : भ्रष्टाचार का केंद्र बनी तहसीलें, एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। पुलिस एनकाउंटर के नाम पर सिर्फ लोगों को गोली मार रही है। और पढ़ें