advertisements
advertisements

Kanpur News : तालिबानी सजा देने वाले जेल में, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस...

तालिबानी सजा देने वाले जेल में, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस...
UPT | पुलिस की गिरफ्त में युवक को तालिबानी सजा देने के आरोपी।

May 06, 2024 18:36

कानपुर में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो काफी चर्चा का विषय बना रहा। वायरल वीडियो में एक युवक को कुछ लड़के तालिबानियों की तरह सजा देते हुए दिखाई दे रहे थे। लड़कों ने...

May 06, 2024 18:36

Kanpur News : कानपुर में रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो काफी चर्चा का विषय बना रहा। वायरल वीडियो में एक युवक को कुछ लड़के तालिबानियों की तरह सजा देते हुए दिखाई दे रहे थे। लड़कों ने युवक को पहले नंगा करके जमकर पीटा, फिर उसके बालों में आग लगाई। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में ईंट बांधकर लटका दिया था। इस क्रूरता भरे वीडियो को जिसने भी देखा, वह देख कर हैरान हो गया।पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो में क्रूरता दिखा रहे सभी 6 लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला
डीसीपी सेंट्रल रामसेवक गौतम ने बताया कि 1 अप्रैल को पीड़ित युवक गांव के ही रहने वाले लड़कों के पास आया था और वहीं रुका हुआ था। इस दौरान पीड़ित युवक ने गांव के रहने वाले लड़कों से कहा कि मैं ऑनलाइन खेले जाने वाले एविएटर गेम के माध्यम से पैसे जीत कर दे सकता हूं। जिसके बाद उन लड़कों ने 20 हजार रुपये पीड़ित को दिए थे। इस दौरान पीड़ित लड़के ने कहा कि मैं 20 हजार के एवज में 3.5 लाख जीत कर दे दूंगा, लेकिन पीड़ित लड़का पैसे हार गया। उसके बाद उन लड़कों ने रुपयों की डिमांड की। रुपये न मिलने पर लड़कों ने काकादेव स्थित होस्टल के कमरे में मारपीट की। साथ ही, आग लगाना, प्राइवेट पार्ट में ईंट बांधकर लटका कर सजा देना आदि कृत्य इनके द्वारा किये गए हैं। साथ ही पीड़ित के साथ की गई घटनाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। 

सभी छह आरोपी गिरफ्तार
डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर उन सभी 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें इटावा के रहने वाला केशव कानपुर में एसएससी की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा तनय चौरसिया, योगेश, संजीव, अभिषेक और शिवा को जेल भेजा जा रहा है। शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन सभी ने अपना जुर्म कबूल किया है। वीडियो में ये सभी दिखाई भी दे रहे हैं। 

छह दिनों तक बंधक बनाकर की मारपीट
काकादेव थाने पहुंचे पीड़ित लड़के ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि इन सभी लड़कों ने मुझे 6 दिन तक बंधक बनाकर मारपीट की। कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। स्प्रे से आग लगाने की कोशिश की। पीड़ित ने बताया जो मेरे साथ घटना को अंजाम दिया है, उन सभी घटनाओं के वीडियो बनाये गए हैं। लगभग 31 वीडियो फ़ोन से बनाये गए हैं।

Also Read

कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

19 May 2024 07:10 PM

कानपुर देहात Kanpur Dehat News : कच्ची छत गिराते वक्त मजदूर मलबे में दबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

कानपुर देहात में छत गिराते वक्त एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। मजदूर अपने परिवार का अकेले कमाने वाला था। उसके मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और पढ़ें