शर्मनाक : बदायूं में झांड़-फूंक कराने गई महिला से मौलवी ने किया रेप, अश्लील वीडियो बनाए, मुकदमा दर्ज

बदायूं में झांड़-फूंक कराने गई महिला से मौलवी ने किया रेप, अश्लील वीडियो बनाए, मुकदमा दर्ज
UPT | काल्पनिक तश्वीर

May 15, 2024 22:11

बदायूं में झाड़-फूंक कर इलाज के नाम पर महिला से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

May 15, 2024 22:11

Badaun News: यूपी के बदायूं से एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। बदायूं में झांड़-फूंक कराने गई महिला ने मौलवी पर रेप का आरोप लगाया है। मौलवी इलाज के नाम पर लगातार महिला से दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान उसने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बनाए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में बड़े सरकार की दरगाह है। बिजनौर की रहने वाली महिला बदायूं में रहकर दरगाह में मौलवी से झाड़-फूंक कराकर इलाज करा रही थी। मंगलवार को महिला पुलिस अधिकारियों से मिली, और आप बीती बताई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झाड़-फूंक के नाम पर इलाज
महिला इलाज कराने के लिए एक साल से बदायूं में रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि दरगाह में राहत नाम का मौलवी अपने कमरे में ले गया। उसने इलाज के नाम पर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि झांड़-फूंक के नाम मौलवी आएदिन रेप करता था। एसपी आलोक मिश्रा के मुताबिक बदायूं-दिल्ली मार्ग में नदी किनारे दरगाह है। झाड़-फूंक के जरिए इलाज कराने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
 

Also Read

महिला दस दिनों से थाना-चौकी के लगा रही थी चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर की खुदकुशी

5 Oct 2024 07:49 PM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : महिला दस दिनों से थाना-चौकी के लगा रही थी चक्कर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर की खुदकुशी

फर्रुखाबाद में एक महिला अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही थी। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। जिससे आहत होकर उसने सुसाइड कर ली। और पढ़ें