कानपुर नगर: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद रेस्टोरेंट पर हुई नगर निगम की कार्यवाही, जाने क्या था पूरा मामला

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद रेस्टोरेंट पर हुई नगर निगम की कार्यवाही, जाने क्या था पूरा मामला
UPT | नगर निगम द्वारा ढहाया गया अवैध निर्माण

Oct 18, 2024 18:50

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर से बुलडोजर गरजा है।यह बुलडोजर की कार्यवाही कानपुर के किदवईनगर स्थित एक रेस्टोरेंट पर हुई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद मामा-भांजे रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला है।

Oct 18, 2024 18:50

Kanpur News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर से बुलडोजर गरजा है।यह बुलडोजर की कार्यवाही कानपुर के किदवईनगर स्थित एक रेस्टोरेंट पर हुई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद मामा-भांजे रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला है। रेस्टोरेंट संचालक द्वारा दुकान के बाहर किए गए अवैध कब्जे पर कार्रवाई हुई। मौके पर पहुंचे प्रवर्तन दस्ते व नगर निगम टीम ने कार्रवाई की। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पहले खाने में मांस मिलाकर बेचने की बात पर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फूड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत
बता दे की कानपुर के किदवई नगर स्थित मामा भांजे रेस्टोरेंट पर बीते 26 सितंबर को बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।कार्यकर्तओं का आरोप था कि रेस्टोरेंट संचालक अपनी पहचान छुपा कर यह रेस्टोरेंट संचालित कर रहा था जबकि रेस्टोरेंट संचालक विशेष समुदाय का है।वही उनका यह भी आरोप था कि वेज रेस्टोरेंट के नाम पर रेस्टोरेंट संचालक लोगो को नॉनवेज परोस रहा है।जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट बंद कर दिया था। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की थी। जिसके बाद आज नगर निगम दस्ते ने पहुंचकर रेस्टोरेंट के अवैध हिस्से को ढहा दिया।

जोनल अधिकारी ने दी जानकारी
वही इस मामले में नगर निगम जोनल अधिकारी तीन चंद्र प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी।जो कानपुर डीएम के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त हुई थी। गुरुवार को जांच के बाद कार्रवाई की गई है।आइजीआरएस पोर्टल पर 7 अक्टूबर को विकास और अशोक त्रिपाठी द्वारा शिकायत की गई थी की किदवईनगर  चौराहे से बारादेवी चौराहे के बीच मामा भांजा रेस्टोरेंट है।फुटपाथ पर स्टील का काउंटर और अवैध तरीके से रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है।जिसके बाद निगम नगर निगम द्वारा हटवा दिया गया।

Also Read

पीडीए सम्मलेन में प्रदेश अध्यक्ष के सामने विधायक-जिलाध्यक्ष के बीच तीखी झपड़, फिर समर्थक आपस में भिड़े

18 Oct 2024 08:51 PM

कानपुर नगर UP Assembly By-Election : पीडीए सम्मलेन में प्रदेश अध्यक्ष के सामने विधायक-जिलाध्यक्ष के बीच तीखी झपड़, फिर समर्थक आपस में भिड़े

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। सपा के पीडीए सम्मलेन में जिलाध्यक्ष और विधायक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उनके सार्थक भी आपस में भिड़ गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मंच पर मौजूद थे। और पढ़ें