Kanpur News : लोकसभा चुनाव में पन्ना प्रमुखों के साथ होंगे पांच सहायक, एक-एक वोटर तक पहुंच बना रही पार्टी

लोकसभा चुनाव में पन्ना प्रमुखों के साथ होंगे पांच सहायक, एक-एक वोटर तक पहुंच बना रही पार्टी
UPT | बीजेपी

Mar 23, 2024 21:47

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले पन्ना प्रमुखों का विस्तार किया है। मतदान के दिन पन्ना प्रमुखों के पांच सहायकों को जोड़ा जाएगा। एक मतदाता सूची के पन्ने पर वोटरों को घरों से बाहर निकालने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख और सहायकों की होगी।

Mar 23, 2024 21:47

Kanpur News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी ने अपना संगठनात्मक ढांचा मजबूत कर लिया है। संगठन को मजबूती देने के लिए बीजेपी ने सबसे निचले पदाधिकारी पन्ना प्रमुख के हाथों को मजबूत करने का काम किया है। बीजेपी ने अपनी रणनीति को विस्तार देने का काम किया है। पार्टी अभी तक मतदाता सूची के हर पन्ने के हिसाब से एक पन्ना प्रमुख बनाकर मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाती थी। संगठन ने निश्चित किया है कि मतदान के दिन एक पन्ना प्रमुख के साथ पांच सहायक भी साथ में रहेंगे।

मतदाता सूची के पन्ने पर 60 वोटरों के नाम होते हैं। पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी होती है कि एक पन्ने के एक-एक वोटर से संपर्क करना। इसके साथ ही मतदान के दिन उन्हें वोट देने लिए बाहर निकालने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की होती है। लेकिन पार्टी नेताओं का मनना है कि मतदान के दिन कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों के आलावा किसी को शहर में घूमने का मौका नहीं होगा। इस लिए वोट डालने के लिए सभी खाली होंगे।

हर बूथ पर 370 वोट अधिक पाने का लक्ष्य
संगठन ने पन्ना प्रमुखों की टीम को विस्तार दिया है। हर पन्ने में मतदाता बीजेपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता या विचार परिवार से जुड़े होंगे। उन्हें भी पन्ना प्रमुख के साथ जिम्मेदारी दी जाएगी। इस कार्य में पांच लोगों को जोड़ा जाएगा। इस तहर से एक पन्ने पर एक कार्यकर्ता की जगह मतदान के दिन छह लोगों की जिम्मेदारी होगी कि वे मतदाता को वोट के लिए निकालें। विस्तार की रणनीति के पीछे बीजेपी के हर बूथ पर 370 वोट ज्यादा पाने का लक्ष्य रखा गया है।

सभी को सौंपी गई जिम्मेदारी
बीजेपी कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के मुताबिक पार्टी चुनाव में अपनी पूरी टीम को जोड़कर आगे बढ़ रही है। मतदान के दिन मतदाताओं को घर से निकाल कर बूथ तक लाना सबसे बड़ा काम होता है। इस लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है।
 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें