Kanpur News : नगर निगम ज़ोनल कार्यालय की छत का गिरा हिस्सा, मौके से भागे कर्मचारी

नगर निगम ज़ोनल कार्यालय की छत का गिरा हिस्सा, मौके से भागे कर्मचारी
UPT | कार्यालय में गिरा छत का हिस्सा

Sep 02, 2024 21:02

कानपुर के सिविल लाइन स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में सोमवार को उस समय हड़कमप मच गया, जब अचानक आफिस कार्य के दौरान कार्यलय की छत का एक हिस्सा...

Sep 02, 2024 21:02

Kanpur News : कानपुर के सिविल लाइन स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में सोमवार को उस समय हड़कमप मच गया, जब अचानक आफिस कार्य के दौरान कार्यलय की छत का एक हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया। छत का हिस्सा नीचे गिरते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और लोग भाग खड़े हुए। गनीमत यह रही की घटना के दौरान कोई भी घायल नही हुआ।

कार्यालय में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, सोमवार को सिविल लाइन में दशकों पुरानी बिल्डिंग में नगर निगम जोनल एक का कार्यलय बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में कर्मचारी और क्षेत्रीय लोग आते जाते है। सोमवार को आफिस कार्य के दौरान सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का एक हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया, साथ ही फॉल सीलिंग भी नीचे गिर गई। इस दौरान यहां काम कर रहे करीब चार कर्मचारी फॉल सीलिंग गिरते ही भाग खड़े हुए। जिसके बाद किसी की दोबारा अंदर जाने की हिम्मत नही हुई। घटना के बाद सभी कर्मचारियों ने काम करने से मना कर दिया और कहा कि जब तक आफिस की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक कार्य नही किया जाएगा। हालांकि मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया।

क्या बोले अधिकारी
इस मामले में जोनल अधिकारी एक विद्यासागर ने बताया कि छत में लगा प्लास्टर नीचे गिरा है। छत के नीचे लगी फॉल सीलिंग भी नीचे गिर गई है। यहां कार्य कर रहे कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। जांच कर पूरी छत की रिपेयरिंग कराई जाएगी। बिल्डिंग पुरानी है, इस वजह से बारिश में कुछ दिक्कत हो जाती है।

Also Read

भ्रष्टाचार का केंद्र बनी तहसीलें, एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां

6 Oct 2024 11:02 AM

मैनपुरी डिंपल यादव बोली : भ्रष्टाचार का केंद्र बनी तहसीलें, एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। पुलिस एनकाउंटर के नाम पर सिर्फ लोगों को गोली मार रही है। और पढ़ें