भाजपा ने फूंका पूतला : राहुल गांधी होश में आओ, राहुल गांधी मुर्दाबाद नारे लगा जताया आक्रोश

राहुल गांधी होश में आओ, राहुल गांधी मुर्दाबाद नारे लगा जताया आक्रोश
UPT | भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Feb 09, 2024 19:33

शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे की अगुवाई में पिछड़ा मोर्चा की परेड चौराहे पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं...

Feb 09, 2024 19:33

Kanpur News : 'राहुल गांधी होश में आओ', 'राहुल गांधी मुर्दाबाद' नारे लगाकर आक्रोश जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे की अगुवाई में पिछड़ा मोर्चा की परेड चौराहे पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो भाजपा ईंट का जवाब पत्थर से देगी।

यह है पूरा मामला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच पहले से तैयार राहुल गांधी के पुतले में आग लगा दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति, उनके ओबीसी होने पर राहुल गांधी का बयान बेहद शर्मनाक और अभद्र है। पिछड़े वर्ग का समाज इसे कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी किसी भी तरह से मोदी की बराबरी तो नहीं कर पाते हैं। हमेशा उनके प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। ना उनकी उम्र का और ना ही उनके पद का सम्मान करते हैं। इससे हम सभी कार्यकर्ताओं में रोष है। पुतला दहन में प्रमुख रूप से कपिल गुप्ता, अंकित बाजपेई, शिवम कुशवाहा, उपेंद्र शुक्ला, अजय शर्मा, पुष्पांक यादव, स्वामी नाथ गिरी, प्रभात पाल, शिव साहू, अमित गुप्ता, शालिनी सचान, संध्या कटियार आदि रहीं।

Also Read

 ऑपरेशन गरुड़ के तहत दर्ज हुई पहली रिपोर्ट,जाने क्या है ऑपरेशन गरुड़

5 Oct 2024 02:34 PM

कानपुर नगर Kanpur News: ऑपरेशन गरुड़ के तहत दर्ज हुई पहली रिपोर्ट,जाने क्या है ऑपरेशन गरुड़

मिशन शक्ति के फेज 5 की शुरुआत नवरात्रि से शुरू हो चुकी है। मिशन शक्ति के तहत इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऑपरेशन गरुड़ चलाया गया है।ऑपरेशन गरुड़ के तहत पहली रिपोर्ट भी कानपुर में दर्ज की गई है।यह पहली रिपोर्ट बर्रा थाने में दर्ज की गई है। और पढ़ें