Kanpur News : रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने अपनी सौतेली बेटी को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला

रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने अपनी सौतेली बेटी को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 04, 2024 14:01

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां एक बार फिर से पिता और बेटी का रिश्ता कलंकित हुआ है। कल्याणपुर क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला।

Oct 04, 2024 14:01

Kanpur News : कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां एक बार फिर से पिता और बेटी का रिश्ता कलंकित हुआ है। कल्याणपुर क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी व पीड़िता के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद किशोरी की मां ने इसकी शिकायत कल्यानपुर थाने में की है।वही किशोरी की माँ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने सौतेली बेटी के साथ किया दुष्कर्म
बता दें कि कल्याणपुर में किराए के मकान में रहने वाले एक मजदूर ने कुछ समय पहले एक तलाकशुदा महिला से शादी की थी। महिला के पहले पति से 15 साल की एक बेटी भी है। महिला का आरोप है कि चार माह पहले मजदूर ने अपनी सौतेली बेटी को घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया था।जिसके बाद उसने मौका पा कर फिर से रात को दोबारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के विरोध करने पर पिता ने मारपीट शुरू कर दी। बेटी की चीख सुन मौके पर पहुंची मां ने भी पति का विरोध किया।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
जिस पर भड़के आरोपी मजदूर ने मां-बेटी को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद मां पीड़ित बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Also Read

 सिग्नलिंग ट्रैक पावर सप्लाई आदि विभिन्न इंटरफेसों का हुआ परीक्षण

4 Oct 2024 06:42 PM

कानपुर नगर Kanpur metro : सिग्नलिंग ट्रैक पावर सप्लाई आदि विभिन्न इंटरफेसों का हुआ परीक्षण

कानपुर मेट्रो निर्माण को लेकर शहरवासियों के लिए बड़ी जानकारी सामने निकल कर आई है।कानपुर मेट्रो ने आज कॉरिडोर-1 (आईआईटी - नौबस्ता) के चुन्नीगंज-नयागंज अंडरग्राउंड सेक्शन के ‘डाउनलाइन‘ में मेट्रो ट्रेन का टेस्ट रन किया।इससे पहले 12 जुलाई को नयागंज स्टेशन तक ‘अप-लाइन‘ पर पहली बार ... और पढ़ें