सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की हैं मालकिन : रिवाल्वर और लाखों के हैं सोना-चांदी, इरफान के खाते और प्लाट सीज

रिवाल्वर और लाखों के हैं सोना-चांदी, इरफान के खाते और प्लाट सीज
UPT | नामांकन पत्र दाखिल करतीं नसीम सोलंकी।

Oct 24, 2024 18:21

सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के पास चल-अचल करोड़ों की संपत्ति है। उन्होंने शपथ पत्र देकर इसकी जानकारी दी है। वहीं उनके पति इरफान सोलंकी के बैंक खाते और फ्लैट और जमीने सीज हैं। नसीम सोलंकी के पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी भी है।

Oct 24, 2024 18:21

Short Highlights
  • नसीम सोलंकी के पास लाइसेंसी रिवाल्वर, 150 ग्राम सोना और एक किलो चांदी है
  • नसीम ने नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में दी जानकारी
Kanpur News : यूपी के कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। सोलंकी परिवार की बहु और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी करोड़ों रूपए की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं। नसीम सोलंकी की तरफ से दिए गए शपथ पत्र में बताया गया है कि उनकी आय 6,50,400 है।

सीसामऊ से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के पास 11.25 लाख का 150 ग्राम सोना है। उनके पास एक किलो चांदी, एक लाइसेंसी रिवाल्वर, हाथ में 40 हजार नकदी बैंक खातों में जमा धन राशि, 66.20 लाख की चल संपत्ति है। इसने 44 लाख रूपए बांद्रा मुंबई में फ्लैट के मद में अग्रिम भुगतान के रूप में दिए गए हैं।

कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है 
इसी तरह से स्वर्ण जयंती एक्सटेंशन में दो प्लॉट हैं, जो कि वर्तमान सीज हैं। दोनों ही प्लॉट 163-162 वर्गगज के हैं। अन्य भूखंडो और जमीनों के रूप में उनके पास 3.57 करोड़ की अचल संपत्ति है। नसीम सोलंकी पर कोई भी बकाया ऋण नहीं है। उसके खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा या फिर कोर्ट में विचाराधीन मामला नहीं है।

एकजुट दिखी समाजवादी पार्टी 
महराजगंज जेल में बंद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के पास बैंक खातों समेत लगभग चार करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। आश्रित जाबिया के नाम 4 लाख 30 हजार की बीमा पॉलिसी है। नसीम सोलंकी के नामांकन के दौरान पूरी समाजवादी पार्टी एकजुट दिखी। दरअसल मंगलवार को सपा मुखिया ने विधायकों और महानगर अध्यक्ष के बीच हुए विवाद को लेकर सख्त चेतावनी दी थी।

Also Read

सीसामऊ सीट पर बीजेपी ने ब्राह्मण चेहरे पर लगाया दांव, सीएम योगी ने सुरेश अवस्थी को दी बधाई

24 Oct 2024 09:57 PM

कानपुर नगर Sisamau by-election: सीसामऊ सीट पर बीजेपी ने ब्राह्मण चेहरे पर लगाया दांव, सीएम योगी ने सुरेश अवस्थी को दी बधाई

बीजेपी ने कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर ब्राह्मण कार्ड खेलकर सपा के खेमे में हलचल बढ़ा दी है। बीजेपी ने सुरेश अवस्थी को प्रत्याशी बनाया है। सुरेश अवस्थी कानपुर का जाना माना नाम है। इससे पहले भी वह आर्यनगर और सीसामऊ सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा... और पढ़ें