UP Assembly By-Eection: सपा महानगर अध्यक्ष-दोनों विधायकों की अखिलेश के सामने होगी पेशी, पीडीए सम्मलेन में जमकर हुई थी झड़प, नेतृत्व ने पर कतरे

सपा महानगर अध्यक्ष-दोनों विधायकों की अखिलेश के सामने होगी पेशी, पीडीए सम्मलेन में जमकर हुई थी झड़प, नेतृत्व ने पर कतरे
UPT | पीडीए सम्मलेन में झड़प

Oct 22, 2024 14:45

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से बुधवार को सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी नामांकन करेंगी। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष और दोनों विधायकों की अखिलेश यादव के सामने पेशी होगी। पीडीए सम्मलेन में नगर अध्यक्ष और विधायकों के बीच तीखी झड़प हुई थी।

Oct 22, 2024 14:45

Short Highlights
  • कानपुर में सपा विधायकों और महानगर अध्यक्ष के बीच भयानक गुटबाजी है।
  • संगठन के अंदर की गुटबाजी का असर सीसामऊ उपचुनाव के परिणामों में देखने को मिल सकता है।
  • सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने महानगर अध्यक्ष और सपा विधायकों की लखनऊ में होगी पेशी।
Kanpur News: यूपी के कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियों के बीच सपा की गुटबाजी ने प्रदेश नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। बीते शुक्रवार को पीडीए सम्मलेन में प्रदेश अध्यक्ष श्यालाल पाल के सामने महानगर अध्यक्ष और दोनों विधायकों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उनके समर्थक आपस में भिड़ गए थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सपा की सीसामऊ सीट पर प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। आपसी गुटबाजी की वजह से पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष और दोनों विधायकों की सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने पेशी होगी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृव ने कानपुर के नेताओं की गुटबाजी को देखते हुए खुद कमान संभाल ली है। सीसामऊ सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी का बुधवार को नामांकन होना है। उससे पहले महानगर अध्यक्ष और दोनों विधायकों के पर कतर दिए गए हैं। चुनाव संचालन समिति के लिए बनी टीम में बदलाव कर दिया गया है। इससे पहले महानगर अध्यक्ष और दोनों विधायक अलग-अलग जोन के अगुवाकर थे। अब यह जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व से तय किए गए चुनाव प्रभारियों को सौंपी गई है।

अखिलेश यादव के सामने पेशी 
मंगलवार को लखनऊ में सभी की पेशी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने होगी। शुक्रवार चमनगंज में पीडीए सम्मलेन और समीक्षा बैठक थी। महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव तीनों विधायक हार रहे थे। अखिलेश यादव के दौरे के बाद माहौल बदला चुनाव जीत गए। कैंट विधायक मो हसन रूमी ने इसका विरोध किया। आर्यनगर विधायक अमिताभ वाजपेई ने भी विरोध जताया।
 
गुटबाजी से परिणाम हो सकते हैं प्रभावित 
विरोध बढ़ा तो दोनों को शांत कराने लिए महानगर अध्यक्ष ने दोनों विधायकों से तमीज से बात करने की नसीहत दी। विधायक अमिताभ वाजपेई भड़क गए और मंच से नीचे उतर गए। उनके साथ विधायक मो हसन रूमी भी चल दिए। प्रदेश अध्यक्ष के बुलाने पर दोनों विधायक वापस लौटे। राष्ट्रीया अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को महानगर अध्यक्ष, दोनों विधायकों और नसीम सोलंकी को लखनऊ बुलाया है।

Also Read