Kanpur News : बौद्धिक संपदा की चोरी रोकने को बने कड़े नियम, जागरूकता भी जरूरी

बौद्धिक संपदा की चोरी रोकने को बने कड़े नियम, जागरूकता भी जरूरी
UPT | कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

Feb 18, 2024 00:36

कार्यशाला में मुख्य वक्ता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कृषि भवन नई दिल्ली की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रेनू ने कहा कि दुनिया के अधिकांश देश सदियों से अनेक प्रकार के कानून बनाकर बौद्धिक संपदा के अधिकार का संरक्षण करते हैं।

Feb 18, 2024 00:36

Short Highlights
  • चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बौद्धिक संपदा का संरक्षण विषय पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला 
  • अधिकांश देश सदियों से अनेक प्रकार के कानून बनाकर बौद्धिक संपदा के अधिकार का संरक्षण करते हैं, पर चोरी करने वाले भी ढूंढ लेते हैं उपाय 
Kanpur News : बौद्धिक संपदा की चोरी और हनन के मामले से बचाने के लिए लोगों को बौद्धिक संपदा अधिकार के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। साथ ही इस दिशा में कड़े नियम लागू करके बौद्धिक संपदा का सरंक्षण किया जा सकता है। यह बात चंद्रशेखर आजाद कृषि (सीएसए) एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में विवि के निदेशक शोध डॉ. पीके सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि इसका दुरुपयोग तभी रोका जा सकता है जब बौद्धिक संपदा के अधिकारों की जानकारी सभी लोगों को होगी। 

बौद्धिक संपदा की चोरी में तकनीकी का भी गलत प्रयोग 
कार्यशाला में मुख्य वक्ता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कृषि भवन नई दिल्ली की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रेनू ने कहा कि दुनिया के अधिकांश देश सदियों से अनेक प्रकार के कानून बनाकर बौद्धिक संपदा के अधिकार का संरक्षण करते हैं। लेकिन बौद्धिक संपदा की चोरी के अनेक उपाय भी लोगों ने विकसित किये तथा तकनीकी का भी गलत प्रयोग इस दिशा में चिंतनीय है। 

ट्रेडमार्क, पेटेंट, फॉर्मर्स राइट, कॉपीराइट्स की जानकारी दी
उन्होंने देश में लागू अनेक प्रकार के बौद्धिक संपदा अधिकार अधिनियम की भी चर्चा की। ट्रेडमार्क, पेटेंट, फार्मर्स राइट, कॉपीराइट्स आदि ट्रेड सीक्रेट संपदा कानून के विविध पहलुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला में आईसीएआर नई दिल्ली के डॉ. यूके दुबे, आईआईटी कानपुर के रवि पांडे, सीएसजेएमयू से डॉ. दिव्यांशु शुक्ला एवं एचबीटीयू के डॉ. बृजेश सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम आयोजक डॉ. मुनीश कुमार ने कहा, बौद्धिक संपदा अधिकार की जानकारी सभी को होनी चाहिए। पर इसके समक्ष अनेक चुनौतियां भी हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कौशल कुमार ने किया।
 

Also Read

कानपुर की मस्जिदों से एलान, मुस्लिम युवक बने अग्निवीर, वीर अब्दुल हमीद बन करें देश की सेवा

6 Jul 2024 04:54 PM

कानपुर नगर Agniveer Yojana: कानपुर की मस्जिदों से एलान, मुस्लिम युवक बने अग्निवीर, वीर अब्दुल हमीद बन करें देश की सेवा

कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों से एलान किया गया कि मुस्लिम युवक अग्निवीर बने। केंद्र सरकार की यह योजना हर जाति-वर्ग की बेहतरी के लिए है। अग्निवीर योजना से बेरोजगारी दूर होगी। इसके साथ ही हमें भी देश की सेवा करने का मौका मिलेगा।  और पढ़ें