Weather Update : कानपुर को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले हफ्ते जमकर बरसेंगे बादल

कानपुर को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले हफ्ते जमकर बरसेंगे बादल
UPT | बारिश का आनंद लेते लोग

Jun 20, 2024 17:43

कानपुर में भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार और शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बुधवार को बांदा में बारिश और महोबा-जालौन में आंधी से बुंदेलखंड क्षेत्र में तपती-चुभती गर्मी से…

Jun 20, 2024 17:43

Kanpur News : कानपुर में भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुवार और शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बुधवार को बांदा में बारिश और महोबा-जालौन में आंधी से बुंदेलखंड क्षेत्र में तपती-चुभती गर्मी से लोगों को कुछ चैन मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से पूर्वी हवाएं प्रदेश में दस्तक दे देंगी। इसके चलते कई जिलों में बूंदाबांदी होगी। प्री
मानसून की बारिश 22 जून को होने के बाद 23 से 25 जून के बीच मानसून के बादल पूरे प्रदेश में दस्तक दे देंगे। इस भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लगातार बढ़ते तापमान से लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

पूर्वी हवाएं चलने से मानसून सक्रिय होने की स्थिति बनेगी
वहीं इसको लेकर सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्वी हवाएं चलने से मानसून सक्रिय होने की स्थिति बनेगी, ऐसा अनुमान है। इसी के बाद लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। कानपुर का तापमान बीते एक सप्ताह से 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। दो दिन बाद तापमान में कुछ गिरावट होगी लेकिन उमस परेशान करेगी।

प्रदेश में रेड अलर्ट के साथ वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी है
गुरुवार को प्रदेश में रेड अलर्ट के साथ वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी है। अभी दो दिन गर्मी परेशान करेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Also Read

दो कारोबारियों की मौत, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो और लोगों की हालत गंभीर

8 Jul 2024 02:44 PM

कन्नौज लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : दो कारोबारियों की मौत, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो और लोगों की हालत गंभीर

लखनऊ एक्सप्रेसवे हाइवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो बर्तन कारोबारियों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।  और पढ़ें