Kanpur News : एक ही कमरे में परिवार के दो लोगों ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

एक ही कमरे में परिवार के दो लोगों ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
UPT | एक ही कमरे में परिवार के दो लोगों ने की आत्महत्या

Jun 27, 2024 02:42

यूपी के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कानपुर के सेन थाना अंतर्गत एक कमरे में दो शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना...

Jun 27, 2024 02:42

Kanpur News : यूपी के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कानपुर के सेन थाना अंतर्गत एक कमरे में दो शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी । वही पुलिस छानबीन में पता चला है कि जो कमरे में शव  बरामद हुए है वह किसी और के नही बल्कि रिश्ते में जेठ और बहु लगते है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
बता दें, कानपुर के कल्याणपुर की रहने वाली 26 वर्षीय मीनू गुप्ता की 4 साल पहले सेन के रहने वाले अशोक गुप्ता से हुई थी।अशोक अपनी पत्नी और बच्चो के साथ सेन स्थित घर पर रहता था । साथ ही अशोक का भाई कुलदीप 32 वर्षीय कुलदीप अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उसी घर मे रहता था।अशोक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 दिन पहले वह वैष्णो देवी मंदिर जम्मू दर्शन करने के लिए गया था। आज जब वह शाम को गजर लौटा और जब गेट खटखटाया तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही अशोक ने कमरे के अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसके भाई कुलदीप ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी और पत्नी का शव भी कमरे में पड़ा हुआ। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भोड़ जमा हो गई। जिसके बाद अशोक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भें दिया है।

मौत का कारण अभी स्पष्ट नहींं
वही इस पूरे मामले पर एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार ने बताया कि आज थाना सेन पर पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि न्यू आजादनगर चौकी क्षेत्र में एक ही परिवार के दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य इक्कठे किये साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा भी मौके पर पहुंच कर लोगों से जानकारी एकत्र की। वही उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी आत्महत्या की क्या वजह रही है। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Also Read

नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

8 Jul 2024 06:56 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  नालों की साफ सफाई को लेकर महापौर ने जताई नाराजगी, नगर निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

कानपुर में बारिश के दौरान लगातार इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें