Mainpuri News: अखिलेश—डिंपल के रोड शो के बाद हंगामा, क्षत्रीय समाज ने महाराणा प्रताप के अपमान का लगाया आरोप, जाम लगा सपा विरोधी लगाए नारे

अखिलेश—डिंपल के रोड शो के बाद हंगामा, क्षत्रीय समाज ने महाराणा प्रताप के अपमान का लगाया आरोप, जाम लगा सपा विरोधी लगाए नारे
UPT | मैनपुरी में हंगामा

May 05, 2024 15:18

मैनपुरी में क्षत्रीय समाज सपा से नाराज हो गया है। अखिलेश—डिंपल का रोड शो समाप्त होने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की। इस घटना से नाराज क्षत्रीय समाज सड़कों पर उतर आया।

May 05, 2024 15:18

Kanpur News:यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर देशभर की नजरे हैं। मैनपुरी सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। शनिवार शाम अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने रोड शो किया था। रोड शो समाप्त होने के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की गई। जब इसकी भनक क्षत्रीय समाज को लगी, तो लोग सड़कों पर उतर आए।

रविवार सुबह करहल चौराहे पर बड़ी संख्या में क्षत्रीय समाज के लोग इकठ्ठा हो गए। क्षत्रीय समाज के लोगों ने जाम लगा दिया। नाराज लोगों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा विरोधी नारे लगाए। जाम लगाने की सूचना भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। आक्रोशित लोगों पर कार्रवाई करने का अश्वासन दिया है।

हंगामे की सूचना पर बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह ठाकुर भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का पूरे क्षत्रीय समाज का अपमान है। महाराणा प्रताप के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका अपमान करने वाले लोग किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। कानून ऐसे लोगों को जरूर सजा देगा।
 

Also Read

भ्रष्टाचार का केंद्र बनी तहसीलें, एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां

6 Oct 2024 11:02 AM

मैनपुरी डिंपल यादव बोली : भ्रष्टाचार का केंद्र बनी तहसीलें, एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। पुलिस एनकाउंटर के नाम पर सिर्फ लोगों को गोली मार रही है। और पढ़ें