Kanpur News: विजलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लेखपाल को किया गिरफ्तार, वरासत के लिए मांगी थी 10 हजार रु की रिश्वत

विजलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लेखपाल को किया गिरफ्तार, वरासत के लिए मांगी थी 10 हजार रु की रिश्वत
UPT | गिरफ्त में आरोपी लेखपाल

Oct 11, 2024 10:10

कानपुर के बिल्हौर तहसील में एक बार फिर से विजिलेंस टीम ने छापेमारी की है।इस छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।लेखपाल ने शिकायतकर्ता से वरासत कराने के नाम पर दस हजार रु की रिश्वत की मांग की थी।

Oct 11, 2024 10:10

Kanpur News: कानपुर के बिल्हौर तहसील में एक बार फिर से विजिलेंस टीम ने छापेमारी की है।इस छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।वही विजिलेंस टीम द्वारा हुई इस कार्यवाही की सूचना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। टीम ने शिकायतकर्ता द्वारा पैतृक संपत्ति की वरासत के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल को गिरफ्तार किया है।लेखपाल ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रु की मांग की थी।

रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
बता दे की बिल्हौर तहसील के रौगाव क्षेत्र में तैनात लेखपाल विपिन कुमार को सतर्कता अधिष्ठान कानपुर की ट्रैप टीम ने 10 हजार रु की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता विकास कुमार की शिकायत पर की गई। जिन्होंने आरोप लगाया था कि लेखपाल ने पैतृक संपत्ति के वरासत के लिए रिश्वत की मांग कि थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु 2023 में हुई थी। जिसके बाद उन्होंने संपत्ति की वरासत के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान लेखपाल विपिन कुमार ने 10 हजार रु रिश्वत मांगी। विकास कुमार ने इस मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान को दी। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वे रिश्वत नहीं देना चाहते हैं बल्कि लेखपाल को रंगे हाथ पकड़वाने चाहते हैं।सतर्कता अधिष्ठान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और गुरुवार को ग्राम खुर्द खोजनपुर मोड विल्हौर में ट्रैप टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विपिन कुमार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानपुर सेक्टर के थाना सतर्कता अधिष्ठान में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

भ्रस्टाचार को लेकर कर सकते है शिकायत
वही सतर्कता अधिष्ठान ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ नियंत्रण कार्रवाई करते रहेंगे।उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई लोक सेवक सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो वह तुरंत 9454401866 इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह मामला एक बार फिर से दर्शाता है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए कदमों से प्रशासन में सुधार संभव है और आम जनता को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Also Read

जबरन गाड़ी में डालते दिखे सिपाही, वीडियो वायरल होते ही लाइनहाजिर

11 Oct 2024 04:55 PM

औरैया डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा : जबरन गाड़ी में डालते दिखे सिपाही, वीडियो वायरल होते ही लाइनहाजिर

उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में हुए घटना ने खाकी पर दाग लगा दिया है। यहां डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसे बाद उसे जबरन गाड़ी में ठूंसने लगे। और पढ़ें