T-20 World Cup : भारत के वर्ल्ड कप जीतते ही देश में मना जश्न, कानपुर में भी लोगों ने पटाखे और मिठाई बांटकर जताई खुशी

भारत के वर्ल्ड कप जीतते ही देश में मना जश्न, कानपुर में भी लोगों ने पटाखे और मिठाई बांटकर जताई खुशी
UPT | पटाखा फोड़कर जश्न मनाते लोग।

Jul 01, 2024 01:27

भारत ने टी 20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब जीत लिया। भारत ने यह खिताब 11 साल बाद जीता है। भारत ने आखिरी बार 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

Jul 01, 2024 01:27

Kanpur News : भारत ने टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब जीत लिया। भारत ने यह खिताब 11 साल बाद जीता है। भारत ने आखिरी बार 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। आज भारत के विश्व कप जितने के बाद पूरे देश मे जश्न का माहौल है।

जीत की खुशी में मनाया दीवाली का त्योहार
अगर बात कानपुर की करें तो भारत को 2024 का विश्व विजेता बनने के बाद शहर में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। लोग रात में सड़कों पर उतरकर पटाखे और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए नजर आए। कानपुर में नजारा ऐसे लग रहा था मानों एक बार फिर से लोग दीवाली का त्योहार का मना रहे हैं।

सात विकेट गंवाकर बनाए 176 रन
बता दें कि आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 

Also Read

कानपुर की मस्जिदों से एलान, मुस्लिम युवक बने अग्निवीर, वीर अब्दुल हमीद बन करें देश की सेवा

6 Jul 2024 04:54 PM

कानपुर नगर Agniveer Yojana: कानपुर की मस्जिदों से एलान, मुस्लिम युवक बने अग्निवीर, वीर अब्दुल हमीद बन करें देश की सेवा

कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों से एलान किया गया कि मुस्लिम युवक अग्निवीर बने। केंद्र सरकार की यह योजना हर जाति-वर्ग की बेहतरी के लिए है। अग्निवीर योजना से बेरोजगारी दूर होगी। इसके साथ ही हमें भी देश की सेवा करने का मौका मिलेगा।  और पढ़ें