Tragic Accident : नई फ्रिज की खुशियां मातम में बदलीं, प्लग लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

नई फ्रिज की खुशियां मातम में बदलीं, प्लग लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 12, 2024 01:15

मैनपुरी में नई फ्रिज के खुशिंया कुछ ही देर में मातम में बदल गईं। बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय युवक को करंट लग गया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

Jul 12, 2024 01:15

Mainpuri News : यूपी के मैनपुरी से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। बीते बुधवार शाम युवक घर में नई फ्रिज लेकर आया था। परिवार नई फ्रिज आने की खुशियां मना रहा था। गुरूवार सुबह युवक फ्रिज का प्लग बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

नवीगंज बेवर थाना क्षेत्र स्थित दौदापुर गांव में संदीप कुमार शाक्य बुधवार शाम नई फ्रिज लेकर घर आए थे। नई फ्रिज आने से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश थे। संदीप बिजली के बोर्ड में फ्रिज का तार लगा रहा था। करंट लगते ही संदीप जमीन पर गिरा और बेहोश हो गया। परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संदीप की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में भी मातम पसर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Also Read

त्यौहारों पर जिले में अवैध शराब की रोकथाम को विशेष चौकसी, जानें पूरा प्लान...

23 Oct 2024 03:39 PM

आगरा Agra News : त्यौहारों पर जिले में अवैध शराब की रोकथाम को विशेष चौकसी, जानें पूरा प्लान...

आगरा सहित पूरे प्रदेश में त्यौहारी सीजन शुरू होते ही अवैध शराब एवं नशीले पेय पदार्थ की बिक्री कुछ अधिक होने लगती है। आगरा राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश से सटा हुआ है, यहां से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी होती है... और पढ़ें