Lucknow News: अकबरनगर में 20 जुलाई को रोपे जाएंगे 10 हजार पौधे 

अकबरनगर में 20 जुलाई को रोपे जाएंगे 10 हजार पौधे 
UPT | कमिश्नर रोशन जैकब ने मंगलवार को अकबरनगर इलाके का दौरा किया।

Jul 09, 2024 21:29

मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को अयोध्या रोड के किनारे कुकरैल नदी की भूमि का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए दिए कि अकबर नगर प्रथम में 20 जुलाई को वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। लगभग 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के लिए खाली कराई गयी जमीन को समतल करने के साथ गड्ढे खोद लें।

Jul 09, 2024 21:29

Short Highlights
  • कुकरैल नदी के किनारे साढ़े चार किलोमीटर तक बनेगी ग्रीन बेल्ट
  • मण्डलायुक्त ने कुकरैल नदी की भूमि का निरीक्षण कर दिए निर्देश
Lucknow News: अकबर नगर प्रथम में 20 जुलाई को वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। लगभग 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के लिए खाली कराई गयी जमीन को समतल करने के साथ गड्ढे खोद लें। मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को अयोध्या रोड के किनारे कुकरैल नदी की भूमि का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुकरैल नदी के किनारे साढ़े चार किलोमीटर की दूरी में हरियाली होगी। इसमें अकबर नगर प्रथम और द्वितीय के अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करके कब्जा मुक्त करायी गयी लगभग 25 एकड़ भूमि पर सौमित्र वन और शक्ति वन विकसित किये जाएंगे। जिसमें प्राणवायु देने वाले पेड़ों की श्रंखला होगी।

अकबरनगर का मलबा जल्द हटाने का निर्देश
अकबर नगर में ध्वस्त किये गये अवैध निर्माण का मलबा एलडीए द्वारा हटवाया जा रहा है। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि पोकलेन, हैमर मशीन व डम्पर आदि की संख्या में बढ़ोत्तरी करते हुए मलबा निस्तारण के काम में तेजी लायी जाए। साथ ही सबसे पहले अकबर नगर प्रथम वाले हिस्से में मलबा हटवाया जाए। वहां पर 20 जुलाई को स्थल पर वृहद स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम होना है। 

11 करोड़ की लागत से विकसित होंगे सौमित्र व शक्ति वन
एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि नदी के किनारे 1.25 लाख पेड़-पौधे लगाकर वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस क्रम में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी के किनारे कब्जामुक्त करायी गयी जमीन पर लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से सौमित्र वन और शक्ति वन विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत किये जाने वाले हॉर्टीकल्चर, सिविल व विद्युत आदि के कार्यों की ई-निविदा आमंत्रित की गयी है। यहां बच्चों के लिए किड्स जोन, लॉन, ग्रीन एरिया, ओपन जिम और टहलने के लिए पाथ-वे आदि बनाया जाएगा। साथ ही ग्रीन बेल्ट की सुंदरता को निखारने के लिए हाईमास्ट और फसाड लाइटों के भी कार्य कराये जाएंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि वन क्षेत्र में शीशम, जामुन, बेल, अर्जुन, आम, इमली, आवंला, कटहल, अमरूद समेत 32 प्रजाति के पेड़ लगाये जाएंगे। इसके अलावा सर्पगंधा, एलोविरा जैसे 10 हर्ब प्रजाति और नींबू, करौंदा व चांदनी जैसे झाड़ी प्रजाति के पौधे लगाये जाएंगे।

जू को दिए 100 फलदार पौधे
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में मंगलवार को कस्टम विभाग एवं श्री सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से 100 फलदार पौधे भेंट किए गए। जिसमें से तत्काल 25 पौध लगाए गए। बचे पौधे प्राणि उद्यान के विभिन्न वन्य जीवों के बाड़ों में लगाए जाएंगे। इस दौरान प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा मौजूद रहीं।

Also Read

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

23 Oct 2024 03:56 PM

लखनऊ UP News : दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस की यह सुविधा राज्य के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल... और पढ़ें