लखनऊ पुलिस का खुलासा : लूटपाट करने के बाद माता रानी के मंदिर में ली थी शरण, पुलिस ने दबोचा

लूटपाट करने के बाद माता रानी के मंदिर में ली थी शरण, पुलिस ने दबोचा
UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Jun 13, 2024 22:47

महिला से लूटपाट करने के बाद लुटेरों ने ली मातारानी की शरण, लेकिन फिर भी पुलिस के शिकंजे से नहीं बच पाए। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लूटेरो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है...

Jun 13, 2024 22:47

Lucknow News : महिला से लूटपाट करने के बाद लुटेरों ने ली मातारानी की शरण, लेकिन फिर भी पुलिस के शिकंजे से नहीं बच पाए। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लूटेरो को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। लुटेरों ने लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला एएनएम के साथ लूटपाट की थी।

क्या है पूरा मामला 
लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कनकहा के पास ई रिक्शा से जा रही एक महिला एएनम के साथ तीन लड़कों ने लूटपाट कर दी थी। इसके बाद तीनों लड़के मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर दर्शन करने पहुंचे। वापस लौटने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और ग्राउंड सर्विलांस की मदद से पुलिस ने तीनों अपराधियों को किया गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। वहीं लखनऊ वापस लौटने के बाद भंडारे में भी शामिल हुए थे तीनों अपराधी। 

बाराबंकी का रहने वाला है मास्टरमाइंड
पुलिस के अनुसार, रोहित साहू पुत्र अवध राम साहू बाराबंकी जनपद के लोनी कटरा का रहने वाला है। जिसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। डीसीपी तेज स्वरूप सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि रोहित साहू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ कनकहा क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद तीनों लुटेरे मिर्जापुर दर्शन करने के लिए चले गए थे। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और ग्राउंड सर्विलांस की मदद से तीनों अपराधियों को पुलिस ने पकड़ है। वहीं तीनों अपराधियों के पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है।

Also Read

चार आईएएस अ​फसरों का तबादला, राम सिंह वर्मा को यूपीएसआरटीसी के अपर प्रबंध निदेशक का जिम्मा

8 Jul 2024 02:33 PM

लखनऊ IAS transfers : चार आईएएस अ​फसरों का तबादला, राम सिंह वर्मा को यूपीएसआरटीसी के अपर प्रबंध निदेशक का जिम्मा

शासन की तबादला सूची के मुताबिक आईएएस अफसर राम सिंह वर्मा को मुख्य महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) से अपर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद पर तैनात किया गया है। और पढ़ें