लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल से शुरू हुई सात चरणों की मतदान प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। मतदान के बाद अब सभी दलों के नेता अपनी-अपनी दलीलें देने में लगे हैं...
Lok Sabha Election 2024 : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भरोसा, एनडीए यूपी में 80 सीटें जीतेगी
Jun 02, 2024 16:54
Jun 02, 2024 16:54
ब्रजेश पाठक ने ट्विट कर कही ये बातें
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगा। पूरे देश में NDA 400 पार करेगा। शनिवार को एएनआई से बात करते हुए पाठक ने कहा, एग्जिटपोल से पता चला है कि तीसरी बार, भारी बहुमत के साथ, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश में, एनडीए सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। लोगों ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को नकार दिया है। उन्होंने कहा, सपा की गुंडा गर्दी चुनावों के दौरान भी देखी गई है। कैसे उन्होंने मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने कि कोशिश की है। कई बार, रैली के दौरोन अखिलेश यादव पार्टी के उपद्रवी तत्वों ने मंच तोड़ दिया। जिससे रैली को संबोधित नहीं किया जा सका। कांग्रेस भ्रष्टाचार में बुरी तरह लिप्त लोगों का गठबंधन है और लोगों ने उन्हें बुरी तरह से नकार दिया है।
#WATCH लखनऊ: एग्जिट पोल पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "4 जून को मतगणना होगी...पूरे देश में NDA 400 पार करेगा और उत्तर प्रदेश में हम 80 की 80 सीटें जीतेंगे..." pic.twitter.com/p4AdguXHK4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2024
भाजपा 400 पार पहुंचाने का दावा
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी दावा किया कि एनडीए 400 का आंकड़ा छू लेगी। उन्होंने कहा कि जब वोटों की गिनती शुरू होगी तो संख्या 400 तक पहुंच जाएगी। ओडिशा के परिणाम भी चौंकाने वाले होंगे। हमारी उम्मीद के मुताबिक, संख्या 15-20 के बीच हो सकती है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी लोकसभा चुनाव के लिए एग्जिटपोल जारी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की जीत पर विश्वास जताते हुए कहा कि हमारे देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है और वह तीसरी बार पीएम बनेंगे।
Also Read
6 Oct 2024 10:25 AM
सरोजनीनगर के भटगांव में हुए डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश दोषी पाए गए हैं। इस मामले में उन पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे। और पढ़ें