प्रियंका गांधी की सपा नेताओं के नाम चिट्ठी : अखिलेश, डिंपल सहित सभी कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

 अखिलेश, डिंपल सहित सभी कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद
UPT | प्रियंका गांधी

Jun 06, 2024 18:07

अपने सोशल मीडिया साइट 'X' पर पोस्ट लिखते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि तमाम धमकियों व दमन के बावजूद सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतंत्र के प्रहरी बने और बूथ-बूथ पर खड़े रहे, उसके लिए सभी का धन्यवाद।

Jun 06, 2024 18:07

Short Highlights
  • गुरूवार सुबह प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए भी एक ट्वीट करते हुए लिखा था।
  • आप सबकी कड़ी मेहनत के चलते हमारी एकजुटता व मुद्दों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में जनता ने भरोसा दिखाया : प्रियंका
Lucknow News : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी उत्साहित नजर आ रही है। खासकर उत्तर प्रदेश के नतीजों के बाद पार्टी में अलग जोश देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की नेत्री प्रियंका गांधी ने चुनाव नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है। सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया है। 

अपने सोशल मीडिया साइट 'X' पर पोस्ट लिखते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि तमाम धमकियों व दमन के बावजूद सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतंत्र के प्रहरी बने और बूथ-बूथ पर खड़े रहे, उसके लिए सभी का धन्यवाद। प्रियंका ने अपने पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डिंपल यादव और राम गोपाल यादव को टैग करते हुए लिखा कि आपको और समाजवादी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को यूपी के नतीजों के लिए मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई।आगे उन्होंने लिखा कि भीषण परिस्थितियों में हम सबने मिलकर एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी। जमीन पर कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने हिम्मत से जनता के मुद्दों, सामाजिक न्याय और संविधान की आवाज उठाई। अंत में अपने पोस्ट में प्रियंका ने लिखा कि आप सबकी कड़ी मेहनत के चलते हमारी एकजुटता व मुद्दों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में जनता ने भरोसा दिखाया है। आप सभी को दिल से धन्यवाद।
 
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए भी किया था ट्वीट 
गुरूवार सुबह प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए भी एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आगे जोड़ते हुए उन्होंने लिखा कि आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुक़दमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नज़रबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे। 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने कुल 6 और समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतकर भाजपा को अपने दम पर सरकार बनाने से रोक दिया है। भारतीय जनता ने इस चुनाव में महज 33 सीटें जीती हैं। जबकि पिछले चुनाव में प्रदेश की कुल 62 सीटों पर उन्हें जीत हासिल हुई थी।

Also Read

वाइस चेयरपर्सन को पद से हटाया गया, सामने आई बड़ी वजह

7 Jul 2024 08:52 PM

लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में बड़ा एक्शन : वाइस चेयरपर्सन को पद से हटाया गया, सामने आई बड़ी वजह

दानिश आज़म वारसी को सोशल मीडिया विभाग के वाइस चेयरपर्सन पद से हटाया गया। यह निर्णय पंखुड़ी पाठक द्वारा लिया गया और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसकी पुष्टि की। फैसला लोकसभा चुनाव के बाद की गई समीक्षा के आधार पर लिया गया। और पढ़ें