देर रात से हो रही बारिश की वजह से लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही बादल...
Lucknow News : बारिश और तेज हवाओं से सुहाना हुआ मौसम, दो दिन चलेगा सुकून का दौर...
Jun 06, 2024 19:56
Jun 06, 2024 19:56
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
देर रात से ही लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश ने भी मौसम को सुहाना कर दिया है। कई दिनों बाद लखनऊ के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भीषण गर्मी के बाद मिलने के बाद राहत का आनंद लेने के लिए लोग सुबह से ही घर से निकल गए। ठंडी हवाओं और बादल की वजह से एक तरफ जहां मौसम सुहाना बना हुआ है, वहीं, दूसरी तरफ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. दानिश खान ने बताया कि दोपहर तक धूप निकल सकती है।
दो दिनों तक ऐसे ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर दानिश खान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मई माह के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी देखी गई। वहीं, पूर्वी हवा चलने की वजह से उमस भी काफी ज्यादा थी, लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है। पछुआ हवा इस पश्चिमी विक्षोभ के कम पड़ रहे असर को जल्दी से मजबूत करेगी। जिस वजह से लखनऊ और आसपास के इलाकों में हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, धूप निकलने पर अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना जताई है।
बुधवार को भी हुई थी बूंदाबांदी
लखनऊ और आसपास के इलाकों में बुधवार को सुबह भी बूंदाबांदी हुई थी। आसमान में बादल भी छाए हुए थे। ठंडी हवाओं की वजह से बुधवार के दिन की शुरुआत भी अच्छे मौसम से हुई थी। बूंदाबांदी के बाद हल्की धूप भी निकली, जिसकी वजह से मौसम में उमस बढ़ गई थी। बृहस्पतिवार को अल सुबह से ही बूंदाबांदी और कई इलाकों में बारिश हुई। ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहाना हो गया है।
Also Read
6 Oct 2024 09:50 PM
महानगर इलाके में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। आरोपी कार चालक किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) का डॉक्टर वैभव अग्रवाल बताया जा रहा है। और पढ़ें