ऑथर Mazkoor Alam

UP News : तीन महीने बाद कृषि विभाग को मिला स्थायी निदेशक, जितेन्द्र कुमार संभालेंगे पद

 तीन महीने बाद कृषि विभाग को मिला स्थायी निदेशक, जितेन्द्र कुमार संभालेंगे पद
Uttar Pradesh Times | Agriculture Departmen

Dec 28, 2023 19:22

गुरुवार की शाम निर्णय लिया गया और कृषि निदेशक के पद पर जितेंद्र कुमार तोमर की नियुक्ति का आदेश पत्र जारी किया गया।

Dec 28, 2023 19:22

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार तोमर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश का नया कृषि निदेशक नियुक्त किया है। वर्तमान में यह पद सचिव कृषि डॉ. राजशेखर संभाल रहे थे। 

गुरुवार की शाम लिया फैसला
इस संबंध में गुरुवार की शाम निर्णय लिया गया और कृषि निदेशक के पद पर जितेंद्र कुमार तोमर की नियुक्ति का आदेश पत्र जारी किया गया। यह पद पिछले तीन महीने से खाली था। इस पर किसी की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई थी। सूत्र बताते हैं कि इस पद पर कई कृषि निदेशक स्तर के विभागीय अधिकारियों ने नजर लगा रखी थी। उनके बीच इस पद को लेकर खींचतान चल रहा था। अब तक सरकार ने सचिव कृषि डॉक्टर राजशेखर को कृषि निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दे रखा था। तीन महीने बाद कहीं जाकर इस पर स्थायी नियुक्ति हुई है। 
 

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें