सपा संस्थापक पर AIMIM नेता की विवादित टिप्पणी : बोले- जुआ खेलते थे मुलायम, साइकिल जीती तो चुनाव चिन्ह बना लिया

बोले- जुआ खेलते थे मुलायम, साइकिल जीती तो चुनाव चिन्ह बना लिया
UPT | सपा संस्थापक पर AIMIM नेता की विवादित टिप्पणी

Sep 19, 2024 17:45

शौकत अली ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित बयान दे दिया है। शौकत अली ने कहा कि मुलायम जुआ खेलते थे। वहीं सपा के चुनाव चिन्ह को लेकर भी उन्होंने विवादित टिप्पणी की।

Sep 19, 2024 17:45

Short Highlights
  • सपा संस्थापक पर विवादित टिप्पणी
  • AIMIM नेता ने की विवादित टिप्पणी
  • कांग्रेस को बताया RSS की जननी
Moradabad News : उत्तर प्रदेश में जड़ें जमाने की कोशिश कर रही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM विवादों में घिरी नजर आ रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित बयान दे दिया है। शौकत अली ने कहा कि मुलायम जुआ खेलते थे। वहीं सपा के चुनाव चिन्ह को लेकर भी उन्होंने विवादित टिप्पणी की।

जानिए क्या बोले शौकत अली?
दरअसल शौकत अली मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा संस्थापक को लेकर कहा कि मुलायम सिंह यादव जुआ खेलते थे और जुए में ही उन्होंने पहली बार साइकिल जीती थी। उन्होंने आगे कहा कि जुए में साइकिल जीतने के बाद ही मुलायम ने अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल रखा था। शौकत अली ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।



कांग्रेस को बताया RSS की जननी
शौकत अली ने कहा कि RSS की जननी कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि RSS की स्थापना करने वाले हेडगेवार कांग्रेस के ही नेता था। इसलिए भाजपा और कांग्रेस को अलग नहीं समझा जाना चाहिए। जब कांग्रेस बूढ़ी हो गई तो संघ ने अपनी कोख से भाजपा को आगे कर दिया। आज देश का जो माहौल है, उसकी जिम्मेदार कांग्रेस ही है। कांग्रेस से सभी बड़े नेता आज भाजपा में हैं।

कुंदरकी में बढ़ा सियासी पारा
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें सपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने के लिए AIMIM भी कूद गई है। पार्टी ने उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारने का एलान कर दिया है। यही वजह है कि शौकत अली कांग्रेस और सपा पर हमलावर हो रहे हैं। शौकत अली ने यहां तक कह दिया कि हिंदुस्तान में 90 फीसदी मंदिर गैर कानूनी हैं।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें