सपा अध्यक्ष ने रविवार को अपने बयान में कहा कि अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक युवती का जो वीडियो बयान सामने आया है, उससे उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अत्याचार का मूल करण सामने आ गया है। कुछ असंवेदनशील पुलिस कर्मियों की वजह से पीड़ित को रिपोर्ट लिखवाने के लिए कितना अधिक प्रताड़ित होना पड़ा।
अयोध्या गैंग रेप पर अखिलेश यादव का हमला : बोले- सरकार बताये कहां लुप्त हो गया एंटी रोमियो स्क्वायड
Sep 15, 2024 18:05
Sep 15, 2024 18:05
असंवेदनशील पुलिस कर्मियों के कारण पीड़ित को रिपोर्ट लिखवाने के लिए होना पड़ा प्रताड़ित
सपा अध्यक्ष ने रविवार को अपने बयान में कहा कि अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक युवती का जो वीडियो बयान सामने आया है, उससे उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अत्याचार का मूल करण सामने आ गया है। कुछ असंवेदनशील पुलिस कर्मियों की वजह से पीड़ित को रिपोर्ट लिखवाने के लिए कितना अधिक प्रताड़ित होना पड़ा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट लिखने की जटिलता के कारण कितने अपराध दर्ज नहीं हो पाते, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। महिला अपराध और कानून व्यवस्था पर क्या यही जीरों टॉलरेंस है। सरकार बताये कि उसका एंटी रोमियो स्क्वायड कहां लुप्त हो गया?
सुरक्षा करने के बजाय प्रताड़ित कर रही पुलिस
अखिलेश यादव ने कहा कि हकीकत में पुलिस जनता की सुरक्षा करने के बजाय उल्टे उन्हें प्रताड़ित कर रही है और लोगों की जान ले रही है। झूठे मुकदमे में निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। पुलिस असली अपराधियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई के बजाय कहीं गरीब और निरीह लोगों का फर्जी एनकाउंटर करती है तो कहीं हिरासत में ही पीट-पीटकर मार देती है। लखीमपुर खीरी जिले के फरदान थाना क्षेत्र में पुलिस पिटाई से एक और दलित युवक की मौत हो गयी है।
पीडीए के साथ अन्याय-अत्याचार का आरोप
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के साथ अन्याय, अत्याचार कर रही है। इस सरकार में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक समाज के नौजवानों के खिलाफ पुलिस का अत्याचार नहीं बंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसी को न्याय नहीं मिल सकता, क्योंकि खुद भाजपाई और पुलिस अन्याय, अत्याचार में शामिल है। सपा संरक्षित अपराधियों की पौबारह है। प्रशासन का उन पर कोई नियंत्रण नहीं है। जाति देखकर अपराधियों को सजा या माफी दी जाती है।
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कानून व्यवस्था संभालने और अपराध रोक पाने में विफल है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है, विकास कार्य ठप है। शासन-प्रशासन अकर्मण्यता का शिकार है। पिछले दिनों हुई बरसात से कई लोग बेमौत मारे गये। भाजपा सरकार कहीं भी जनता के प्रति जवाबदेह नहीं दिखाई दे रही है।
Also Read
19 Sep 2024 06:47 PM
केजीएमयू में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की डॉ शिउली ने खाना पकाने के लिए इस्तेमाल तेल के तापमान को लेकर सचेत किया है। ज्यादा गर्म तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। और पढ़ें