टॉक्सिकोमेनियो कान्फ्रेंस में डॉक्टर ने किया सचेत : ज्यादा गर्म तेल में खाना पकाना कैंसर को दावत देना

ज्यादा गर्म तेल में खाना पकाना कैंसर को दावत देना
UPT | ज्यादा गर्म तेल में खाना पकाना कैंसर को दावत देना।

Sep 19, 2024 19:17

केजीएमयू में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की डॉ शिउली ने खाना पकाने के लिए इस्तेमाल तेल के तापमान को लेकर सचेत किया है। ज्यादा गर्म तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Sep 19, 2024 19:17

Lucknow News : अधिकतर घरों में तेल में खाना बनता है। सब्जी से लेकर पूड़ी-पराठे बनाने तक तेल का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा ज्यादातर स्नैक्स को भी तेल में ही फ्राई किया जाता है। क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि तेल को कितना गर्म किया जाना चाहिए। केजीएमयू में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की डॉ शिउली ने खाना पकाने के लिए इस्तेमाल तेल के तापमान को लेकर सचेत किया है। 
 
ज्यादा गर्म तेल में बनते हैं ट्रायग्लिसराइड्स
फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की ओर से टॉक्सिकोमेनियो कान्फ्रेंस में डॉ शिउली ने बताया कि बहुत ज्यादा गर्म तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उच्च तापमान पर तेल का ऑक्सीकरण होता है। इससे तेल में ट्रायग्लिसराइड्स (जहरीले तत्व) बनते हैं, जो कैंसर जैसे गंभीर रोग के जोखिम को बढ़ाते हैं। ज्यादा गर्म तेल में पका भोजन पचाना भी मुश्किल हो सकता है।

खाने के तेल को बार.बार गर्म करना खतरनाक
डॉ शिउली ने कहा कि खाने का तेल जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं करना चाहिए। तेल को बहुत ज्यादा गर्म करने से ट्राईग्लिसराइड्स ;जहरीले तत्वद्ध बनते हैं। ट्राईग्लिसराइड्स ऐसा एजेंट होता है जो कैंसर का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि बार.बार तेल को गर्म करके इस्तेमाल करने से भी कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। इससे तेल में हानिकारक रासायनिक परिवर्तन होते हैंए जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। उन्होंने वनस्पति के इस्तेमाल से बचने पर जोर दिया। उसकी जगह पर देशी घी इस्तेमाल करने की सलाह दी।



बच्चों को मनी प्लांट से रखें दूर 
डॉ शिउली ने कहा कि बच्चों को मनी प्लांट से दूर रखना चाहिए। इस पौधे के पत्तों का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। बच्चे इसके पत्ते खा लेते हैं तो उन्हें शरीर में सूजन समेत कई दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बच्चे ही नहीं बड़ों भी मनी प्लांट के पत्ते का सेवन करने से जान जोखिम में पड़ सकती है। इसी तरह सदाबहार, कनेर और बोगनवीलिया जैसे पोधे भी बच्चों और जानवरों के लिए जहरीले साबित हो सकते हैं। इसलिए इन पौधों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें