अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला :  बोले- भाजपा के लोग सबसे बड़े भू-माफिया, हाथरस की घटना सरकार की नाकामी

बोले- भाजपा के लोग सबसे बड़े भू-माफिया, हाथरस की घटना सरकार की नाकामी
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव।

Jul 10, 2024 20:23

देश की सीमा सुरक्षा पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा सीमाओं को लेकर जितना अपडेट सरकार को रहना चाहिए उतने अपडेट नहीं हैं। सैनिकों को तकनीकी रूप से दक्ष रखने में सरकार ध्यान नहीं दे रही है...

Jul 10, 2024 20:23

Lucknow News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर घेरा। पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश और केंद्र की सत्ता रूढ़ पार्टी पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि अखबारों से पढ़ने में और सुनने में आ रहा है कि बहुत बड़े स्तर पर जमीनों पर कब्जा हो रहा है। जमीनों पर सबसे ज्यादा कब्जा करने वाले भू माफिया भारतीय जनता पार्टी के हैं। यह पहले दूसरों को माफिया बताते थे, जिससे कि लोगों का ध्यान भटक जाए और यह लोग कब्जा करते रहें। 

देश की सुरक्षा खतरे में 
देश की सीमा सुरक्षा पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा सीमाओं को लेकर जितना अपडेट सरकार को रहना चाहिए उतने अपडेट नहीं हैं। सैनिकों को तकनीकी रूप से दक्ष रखने में सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसकी वजह से आंतरिक सुरक्षा खतरे में है।अभी सीमाओं की भी सुरक्षा खतरे में है। चीन से संबंधों के सवाल पर कहा कि सरकार कुछ नहीं बोलती है।  

ऐसे वस्त्र पहनकर झूठ नहीं बोलना चाहिए
साथ ही लखनऊ में लेखपाल परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटते समय मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया था कि  सरकारों में चाचा-भतीजे नियुक्तियों के नाम पर लूट करते थे, अब इसपर भी  अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया।अखिलेश बोले, कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिनको पहनने के बाद लोगों को झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि वह वस्त्र झूठ बोलने पर पाबंदी लगाते हैं। कहा कि अगर वह झूठ बोलना बंद नहीं कर सकते तो कम से कम कपड़ों की तो लाज रखें जिनको वह धारण करते हैं। 

स्मार्ट सिटी के नाम पर गंदगी तो जलभराव
सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर कहीं जलभराव है तो कहीं गंदगी है। बाइकें गड्ढे में जाने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। हाथरस घटना को सरकार की नाकामी बताया। महंगाई पर बोले, भाजपा अपने लोगों को मुनाफा कमाने देती है। इसलिए महंगाई चरम पर है। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग अपनी गलती छिपाने के लिए कहते हैं कि हाईकोर्ट ने कॉपी में बदल दी। सबसे ज्यादा नौकरियां में घोटाला भाजपा ने किया है। 

Also Read

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

23 Oct 2024 03:56 PM

लखनऊ UP News : दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस की यह सुविधा राज्य के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों, और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल... और पढ़ें