Lucknow News : मुख़्तार अंसारी के करीबी सिराज बिल्डर के FI टावर की अपील ख़ारिज, अब चलेगा बुलडोजर

मुख़्तार अंसारी के करीबी सिराज बिल्डर के FI टावर की अपील ख़ारिज, अब चलेगा बुलडोजर
UPT | मुख्तार अंसारी ( फाइल फोटो)

Apr 10, 2024 12:26

मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर सिराज का FI टावर गिराया जाएगा। शासन ने इसके ध्वस्तीकरण पर रोक की अपील खारिज कर दी है। बिल्डर सिराज ने लखनऊ में बर्लिंगटन चौराहे के पास...

Apr 10, 2024 12:26

Lucknow News : विशेष सचिव आवास विकास उदयभान त्रिपाठी ने मुख़्तार अंसारी के करीबी सिराज बिल्डर के FI टावर की अपील ख़ारिज कर दी है। टावर की 4 मंजिल अवैध बनी हैं, जिसको गिराने का आदेश हुआ है। चार अप्रैल को मामले की सुनवाई कर यह आदेश दिया गया। 

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध घोषित किया था
बिल्डर सिराज ने लखनऊ में बर्लिंगटन चौराहे के पास FI अस्पताल, नर्सिंग होम, FI कॉम्प्लेक्स और FI टावर अपार्टमेंट बनवाया था। मुख्तार के करीबी बिल्डर सिराज इकबाल पर बड़ा एक्शन करते हुए LDA ने सिराज अहमद के FI हॉस्पिटल को सील कर दिया था। साथ ही हॉस्पिटल के बगल में बने 8 मंजिला FI टावर की पार्किंग तोड़ दी थी। इसके साथ ही 7वें और 8वें फ्लोर को अवैध घोषित कर दिया गया था। अपार्टमेंट के कुछ फ्लैट तोड़े गए थे। करीब चार मंजिल अवैध निर्माण था। इसमें भी कुछ ध्वस्त हआ था। 

ध्वस्तीकरण रोकने के लिए कमिश्नर से लगाई थी गुहार
एफआई टावर के ध्वस्तीकरण को रोकने के लिए लोगों ने पहले कमिश्नर से गुहार लगाई। यहां से खारिज होने के बाद मामला प्रशासन के पास गया। अब मामले की विशेष सचिव ने सुनवाई पूरी कर आदेश जारी कर दिया है।

कमिश्नर की कोर्ट ने भी खारिज कर दी थी अपील
शासन ने स्पष्ट कहा है कि एलडीए के ध्वस्तीकरण के पूर्व आदेश पर रोक लगाने का औचित्य प्रतीत नहीं होता है। पूर्व में कमिश्नर की कोर्ट ने भी अपील खारिज कर दी थी। शासन का आदेश आठ अप्रैल को एलडीए पहुंचा। आदेश से अपार्टमेंट गिराने का रास्ता साफ है।

दुकानों को बेचने के लिए किया था फर्जीवाड़ा 
बिल्डर सिराज ने बर्लिंग्टन चौराहे पर FI कॉम्प्लेक्स और उसकी दुकानों को बेचने के लिए फर्जीवाड़ा किया था। बिना नक्शा पास कराए ही जालसाजी से इन्हें बनाकर बेचा जा रहा था। बिल्डर ने कॉम्प्लेक्स  का फर्जी  नक्शा बनवाया और इसे LDA से पास करा बताकर ताकर करोड़ों में लोगों को दुकानें बेच दी। एलडीए ने कैंट रोड स्थित एफआई कमर्शियल कॉम्प्लेक्स 37 के मालिकों को नोटिस जारी कर निर्माण संबंधी दस्तावेज मांगे थे। सक्षम न्यायालय में दुकान मालिक जीनत एजाज, सैयद मुंतजर जाफरी, भूमिका, सलमा और मनीषा ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। 

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें