अशोक गहलोत का बयान : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हो रहा राम मंदिर निर्माण, भ्रम फैला रही है भाजपा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हो रहा राम मंदिर निर्माण, भ्रम फैला रही है भाजपा
UPT | अशोक गहलोत

May 18, 2024 14:54

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भाजपा के संबंध में एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा लगातार राम मंदिर के मुद्दे पर झूठे दावे कर रही है...

May 18, 2024 14:54

Lucknow News : लोकसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियों अपने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोल रही हैं। वहीं अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भाजपा के संबंध में एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा लगातार राम मंदिर के मुद्दे पर झूठे दावे कर रही है। उन्होंने इस बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार हो रहा है। यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो भी राम मंदिर निर्माण होता।
  भ्रम फैला रही है भाजपा 
अशोक गहलोत ने कहा भाजपा राम मंदिर को लेकर भ्रम फैला रही है कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो मंदिर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है, अगर केंद्र में  एनडीए की जगह यूपीए की सरकार भी होती तो भी मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया जाता।

कांग्रेस की सरकार बनी तो मंदिर पर चलवा देगी बुलडोजर
दरअसल, भाजपा नेता चुनावी रैलियों में लगातार दावे कर रहे हैं कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो राम मंदिर पर बाबरी ताला लग जाएगा। शुक्रवार को बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी। कांग्रेस ने लगातार इसका खंडन किया है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें