विधानसभा उपचुनाव में भाजपा लगा रही साम, दाम, दंड, भेद : रामगोपाल यादव बोले- सरकार कुछ ही दिन की मेहमान

रामगोपाल यादव बोले- सरकार कुछ ही दिन की मेहमान
UPT | प्रो रामगोपाल यादव

Oct 21, 2024 14:24

समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। प्रो रामगोपाल ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में सूबे में करारी हार के बाद भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।

Oct 21, 2024 14:24

Lucknow News : समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। प्रो रामगोपाल ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में सूबे में करारी हार के बाद भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रही है। जनता इस सरकार से असंतुष्ट है। इसलिए इनका कोई भी हाथकंड़ा काम नहीं करेगा।

भाजपा सरकार ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं
सपा महासचिव ने सोमवार को करहल सीट पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के नामांकन में जाने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा का काम सिर्फ झूठे आंकड़े पेश करना और तुष्टिकरण की राजनीति करना है। यूपी की जनता इनकी मंशा को अच्छे तरीके से समझ चुकी है। यही वजह है कि अब जनता भी इन्हें बख्शने के मूड में नहीं है। भाजपा सरकार ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है। यूपी से इनकी विदाई तय है। 



सभी नौ सीटें जीतेगी सपा 
प्रो रामगोपाल ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कहा कि वोट परसेंटेज के हिसाब से जीत का मार्जिन तय होगा। करहल समेत सभी नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत होगी। सपा महासचिव ने बहराइच में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा घर गिराने की परंपरा गलत है। किसी कानून में नहीं लिखा कि घर पर बुलडोजर चलाया जाए। घर पूरे परिवार का होता है। एक व्यक्ति की गलती की सजा पूरे परिवार को नहीं मिलनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि बुलडोजर की कार्रवाई गलत है। ऐसा किसी कानून में नहीं है।

तेज प्रताप यादव ने किया नामांकन
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ नामांकन कक्ष में सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।

बुलडोजर की कार्रवाई पर 15 दिन दिनों के लिए रोक
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बहराइच में घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई पर 15 दिनों तक रोक लगा दी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी। बहराइच में हिंसा के बाद लोक निर्माण विभाग ने 23 मकानों पर नोटिस चिपकाए थे। इसके खिलाफ आरोपी पक्ष ने अदालत में याचिका दायर की थी। जिसमें पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई को रोकने की मांग की गई थी।

Also Read

डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध, इन्हें दी गई जिम्मेदारी

21 Oct 2024 04:15 PM

लखनऊ बहराइच हिंसा में लापरवाही पर हटाए गए अपर पुलिस अधीक्षक : डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध, इन्हें दी गई जिम्मेदारी

जांच में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी पर लापरवाही की पुष्टि हुई है। बहराइच में हालात काबू पाने के लिए जिस दिन एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश पहुंचे थे। उस दिन उन्होंने भी पवित्र मोहन त्रिपाठी पर नाराजगी जताई थी। बताया जा रहा है कि हिंसा के दौरान त्रिपाठी मौके... और पढ़ें