advertisements
advertisements

Lucknow News : स्वतंत्र देव सिंह बोले-सभी वर्गों को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ, चुनाव में भाजपा को मिल रहा इसका फायदा

स्वतंत्र देव सिंह बोले-सभी वर्गों को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ, चुनाव में भाजपा को मिल रहा इसका फायदा
UPT | कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।

May 07, 2024 19:50

स्वतंत्र देव सिंह ने तीसरे चरण की दस लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद कहा कि भाजपा गरीब, अन्नदाता और महिलाओं की बदौलत यूपी में 80 में 80 सीटें जीत रही है। लाभार्थियों के भरोसे भाजपा यह चुनाव जीत रही है।

May 07, 2024 19:50

Lucknow News : यूपी में तीसरे चरण के मतदान के बाद लखनऊ में भाजपा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जीत का दावा किया है। भाजपा अब तक के मतदान से फुल कांफिडेंस में नजर आ रही है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मीडिया से बात करते हुए मंगलवार को जमकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

भाजपा की जीत का किया दावा
स्वतंत्र देव सिंह ने तीसरे चरण की दस लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद कहा कि भाजपा गरीब, अन्नदाता और महिलाओं की बदौलत यूपी में 80 में 80 सीटें जीत रही है। लाभार्थियों के भरोसे भाजपा यह चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि सपा नेता रामगोपाल हिंसा पर उतारू हो गए है और शिवपाल यादव ने हार मान ली है इसलिए पुलिस प्रशासन को धमका रहे हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दोनों को मालूम चल गया है कि उनके बेटे हार रहे हैं इसलिए ऐसा कृत्य कर रहे हैं। डिंपल यादव भी यह चुनाव हारने वाली हैं और यह सब समझ चुके हैं कि वह चुनाव हार गए है इसलिए हिंसा पर उतारू हो गए है। उन्होंने कहा कि इनकी संदिग्ध नीति और नीयत के खिलाफ मतदान हो रहा है। देश और प्रदेश में हिंदू-मुसलमान को बराबर लाभ दिया जा रहा है। इसलिए पीएम मोदी का चुनाव स्वयं जनता लड़ रही है। 

Also Read

एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

19 May 2024 11:37 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव : एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

इस मामले में एटा जिले के नायागांव पुलिस स्टेशन में राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी खिरिया परमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान गांव का बताया जा रहा है। और पढ़ें