भाजपा सरकार में हर काम नकारात्मक : अखिलेश यादव ने JPNIC जाने से रोकने पर कसा तंज, बोले- औपनिवेशिक शक्तियों से सीखा

अखिलेश यादव ने JPNIC जाने से रोकने पर कसा तंज, बोले- औपनिवेशिक शक्तियों से सीखा
UPT | अखिलेश यादव के घर के बाहर लगाई गई बैरिकेडिंग

Oct 11, 2024 09:56

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई हमेशा स्वतंत्रता-सेनानियों और स्वतंत्रता आंदोलन के विरोधी रहे हैं। रास्ते रोकना इन्होंने औपनिवेशिक शक्तियों के साथ रहने और दबे-छुपे उनका साथ देने से सीखा है।

Oct 11, 2024 09:56

Lucknow News : जयप्रकाश नारायण की जयंती पर यूपी की सियासत में सत्तापक्ष और प्रमुख विपक्षी दल समजावादी पार्टी के बीच गहमागहमी तेज हो गई है। अखिलेश यादव के  गोमती नगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करने से पहले गुरुवार को जहां मुख्य द्वार को टीन शेड से पूरी तरह कवर कर दिया गया, वहीं शुक्रवार सुबह से उनके आवास के बाहर कड़ा पहरा हैं

सपा ने लोकतंत्र पर बताया हमला
सपा अध्यक्ष के निजी आवास के बाहर रास्ता सील कर दिया गया है। बैरिकेडिंग और ​बल्लियों के साथ पुलिस फोर्स तैनात है। उन्हें जेपीएनआईसी जाने से रोकने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। पार्टी ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। वहीं अखिलेश यादव ने भी पुलिस के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। 
 

भाजपा में हर काम नकारात्मक
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भाजपाई लोग हों या इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है। पिछली बार की तरह समाजवादी लोग कहीं ‘जय प्रकाश नारायण जी’ की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने न चले जाएं, इसीलिए उन्हें रोकने के लिए हमारे निजी आवास के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गयी है।
  •  भाजपा ने श्रद्धांजलि के रास्ते रोके हैं 
  • भाजपा ने PDA के रास्ते रोके हैं ⁠
  • ⁠भाजपा ने सौहार्द के रास्ते रोके हैं 
  • भाजपा ने अमन-चैन के रास्ते रोके हैं 
  • ⁠⁠भाजपा ने संविधान के रास्ते रोके हैं 
  •  ⁠भाजपा ने आरक्षण के रास्ते रोके हैं 
  • ⁠भाजपा ने किसानों के रास्ते रोके हैं 
  • भाजपा ने नारी-सम्मान के रास्ते रोके हैं ⁠
  • ⁠भाजपा ने युवा-विकास के रास्ते रोके हैं ⁠
  • भाजपा ने सच्चे मीडिया के रास्ते रोके हैं ⁠⁠
  • ⁠भाजपा ने नौकरी के रास्ते रोके हैं ⁠
  • भाजपा ने कारोबार के रास्ते रोके हैं 
  • ⁠⁠भाजपा ने पेंशन के रास्ते रोके हैं 
  • ⁠⁠भाजपा ने शिक्षामित्रों के रास्ते रोके हैं 
  • ⁠भाजपा ने शिक्षक भर्ती के रास्ते रोके हैं 
  • ⁠भाजपा ने आशा-आंगनबाड़ी के रास्ते रोके हैं 
  • भाजपा ने ‘यश भारती’ के रास्ते रोके हैं ⁠⁠
  • भाजपा ने कलाकर्मियों के रास्ते रोके हैं ⁠⁠
  • ⁠भाजपा ने सच्चे खिलाड़ियों के रास्ते रोके हैं ⁠
  • ⁠भाजपा ने सामाजिक न्याय के रास्ते रोके हैं 
  • ⁠भाजपा ने समता-समानता के रास्ते रोके हैं 
  • ⁠भाजपा ने हक मांगने वालों के रास्ते रोके हैं 
  • ⁠भाजपा ने खुशहाली के रास्ते रोके हैं ⁠
  • ⁠भाजपा ने तरक्की के रास्ते रोके हैं 
  • ⁠भाजपा ने सुनहरे भविष्य के रास्ते रोके हैं ⁠
  • ⁠भाजपा ने स्वतंत्रता के रास्ते रोके हैं


भाजपाई हमेशा स्वतंत्रता-सेनानियों और स्वतंत्रता आंदोलन के विरोधी
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई हमेशा स्वतंत्रता-सेनानियों और स्वतंत्रता आंदोलन के विरोधी रहे हैं। रास्ते रोकना इन्होंने औपनिवेशिक शक्तियों के साथ रहने और दबे-छुपे उनका साथ देने से सीखा है। जन-जन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

Also Read

एसीपी से बोले- देखता हूं कि 6 महीने खड़े रहोगे या सालभर

11 Oct 2024 10:58 AM

लखनऊ अखिलेश यादव का एंग्री यंग मैन वाला तेवर : एसीपी से बोले- देखता हूं कि 6 महीने खड़े रहोगे या सालभर

अखिलेश यादव ने एसीपी गोमती नगर विशाल कुमार जायसवाल से कहा कि देखते हैं कब तक यहां खड़े रहोगे। एक दिन, दो दिन, छह महीने या फिर साल भर। और पढ़ें