भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर नेता पैरवी में जुटे : भूपेंद्र चौधरी बोले- संवैधानिक व्यवस्था वाला एकमात्र सियासी दल

भूपेंद्र चौधरी बोले- संवैधानिक व्यवस्था वाला एकमात्र सियासी दल
UPT | BJP Meeting

Oct 23, 2024 19:54

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों के लिए ये बैठक हुई है। इसके साथ ही चुनाव की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। प्रदेश की कार्यशाला 28 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर 5 नवंबर को कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

Oct 23, 2024 19:54

Lucknow News : भाजपा में सक्रिय सदस्यता पूरा होते ही संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिसंबर तक प्रदेश के महानगर और जिलाध्यक्ष बदल जाएंगे। जबकि जनवरी में पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है। बूथ और मंडलों में भी बदलाव किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के बीच अपनी पैरवी तेज कर दी है। हालांकि अभी पार्टी का उपचुनाव को लेकर फोकस है। इस बीच बुधवार को पार्टी के संगठन चुनाव की बैठक प्रदेश मुख्यालय में हुई।

सक्रिय सदस्यता का किया जा रहा नवीनीकरण 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान अभूतपूर्व व ऐतिहासिक सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। सदस्यता अभियान के साथ ही चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण हो रहा है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में नए लोग भी भाजपा के सक्रिय सदस्य बन रहे हैं। भाजपा संवैधानिक व्यवस्था से संचालित होने वाला देश का एक मात्र राजनीतिक दल है। 



संगठनात्मक दायित्वों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद संगठन की संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप संगठनात्मक दायित्वों के लिए चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। आगामी समय में संगठन में चुनाव के माध्यम से योग्य कार्यकर्ता विभिन्न दायित्वों पर पहुंचेगे। आज संगठन चुनाव की पहली बैठक में संगठन चुनाव की प्रदेश टीम का अभिनंदन करता हूं।

प्रदेश व जिला स्तर पर दिया जाएगा चुनाव प्रशिक्षण
पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि संगठन पर्व 2024 पर सदस्यता अभियान का क्रम जारी है और सक्रिय सदस्यता अभियान भी चल रहा है। इसके साथ-साथ समयबद्ध रूप से सक्रिय सदस्यता पूर्ण होते ही संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। केंद्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने उन्हें प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश के 6 सहचुनाव अधिकारी घोषित किये हैं। संगठन के चुनाव कार्यक्रम में केंद्रीय स्तर पर कार्यशाला संपन्न हो चुकी है। आगामी दिनों में प्रदेश व जिला स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित कर चुनाव प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंडल, जिला तथा प्रदेश के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा केन्द्रीय चुनाव अधिकारी करेंगे।

प्रदेश कार्यशाला 28 अक्टूबर को लखनऊ में, जिला स्तर पर 5 नवंबर को
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों के लिए ये बैठक हुई है। इसके साथ ही चुनाव की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। प्रदेश की कार्यशाला 28 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर 5 नवंबर को कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यशालाओं के जरिए बूथ, मंडल, व जिला स्तर पर होने वाले संगठन के चुनाव की प्रक्रिया चुनाव से संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचेगी और सर्वस्पशी व सर्वसमावेशी बूथ, मंडल तथा जिले की समितियां गठित होगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सदस्यता प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी हरीश कुमार सिंह, अनिल चौधरी, रंजना उपाध्याय, मुकुट बिहारी वर्मा, कमलेश कुमार और राजेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।

Also Read

उच्च तकनीक से पकड़े जाएंगे अवैध खनन, 6 जनपदों में क्षेत्र चिन्हित

23 Oct 2024 09:03 PM

लखनऊ Lucknow News : उच्च तकनीक से पकड़े जाएंगे अवैध खनन, 6 जनपदों में क्षेत्र चिन्हित

प्रदेश में अवैध खनन की पहचान और रोकथाम के लिए अधिकारी माला श्रीवास्तव ने फोटो जियोलॉजी एवं रिमोट सेंसिंग प्रयोगशाला का संचालन किया है। और पढ़ें