भाजपा की पांचवी लिस्ट : वरुण गांधी और वीके सिंह का टिकट काटा, मेनका को फिर मौका, रामायण के राम मेरठ से चुनाव लड़ेंगे

वरुण गांधी और वीके सिंह का टिकट काटा, मेनका को फिर मौका, रामायण के राम मेरठ से चुनाव लड़ेंगे
UPT | BJP

Mar 24, 2024 21:34

 इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को दे दिया गया है।

Mar 24, 2024 21:34

Short Highlights
  • पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को दे दिया गया है।
  • मेरठ से रामायण में प्रभु श्री राम का पात्र निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दिया गया है।
Lucknow News : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक भाजपा ने सुल्तानपुर से मेनका गांधी को टिकट दिया है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को दे दिया गया है। इसके अलावा मेरठ से रामायण में प्रभु श्री राम का पात्र निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दिया गया है।
 
इसके अलावा पार्टी ने सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, गाजियाबाद से अजय गर्ग, अलीगढ़ से सतीश गौतम को टिकट दिया है।साथ ही हाथरस से अनूप वाल्मिकी, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य और बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार को टिकट मिला है।वहीं कानपुर से रमेश अवस्थी, बारांबकी से राजरानी रावत और बहराईच से अरविंद गोंड को मैदान में उतारा गया है।

बैठक के बाद हुए नाम तय
आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही थी। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। साथ ही इस बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रभारी बैजयंत पांडा भी शामिल थे।

Also Read

इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, नशे में धुत डॉक्टर का अभद्र व्यवहार

20 Sep 2024 09:44 AM

लखनऊ 🔴 UP Live Updates : इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, नशे में धुत डॉक्टर का अभद्र व्यवहार

बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें